तृणमूल कांग्रेस नेता का शव घर पहुंचा, हत्या में पांच अन्य गिरफ्तार, अब तक सात पकड़ाए




 मालदा (पीबी टीवी)| मारे गए तृणमूल नेता दुलाल (बबूल) सरकार का शव पोस्टमार्टम के बाद उनके घर पहुंच चुका है।  सूत्रों के मुताबिक, पुलिस ने गुरुवार को जिन दो लोगों को गिरफ्तार किया है, वे सुपारी किलर हैं. गिरफ्तार किए गए लोगों में मालदा के इंग्लिश बाजार, जदुपुर गैब गाछी निवासी टिंकू घोष और बिहार के कटिहार के आजमनगर थाना क्षेत्र के कन हरिया निवासी समी अख्तर शामिल हैं। मालूम हो कि बदमाश करीब 10 से 15 दिनों से बबूल सरकार की हरकतों पर नजर रख रहे थे. फिर भी पुलिस की ओर से कोई खबर नहीं मिली. मृतक पार्षद के शव का आज अंतिम संस्कार किया जाएगा. मृतक पार्षद का शव पहले ही मालदा मेडिकल कॉलेज अस्पताल से महानंदापल्ली इलाके में लाया जा चुका है.और आज जिन पांच लोगों को गिरफ्तार किया गया है, वे उन्हीं में शामिल हैं. दो लोगों की झारखंड भागने की योजना थी. हत्या के दौरान इस्तेमाल की गई बिना नंबर प्लेट की एक मोटरसाइकिल भी बागबाड़ी इलाके से बरामद की है।आपको बता दें कि दिनदहाड़े चार बदमाशों ने उनका पीछा किया था, उसके हाथ में पिस्टल थी. जान बचाने के लिए तृणमूल कांग्रेस नेता एक दुकान में घुस गए. इसके बाद दो बदमाश वहां पहुंचे। गुरुवार को तृणमूल नेता दुलाल (बबूल) सरकार की सिर में गोली मारकर हत्या कर दी गई। शुक्रवार को पुलिस ने इस हत्याकांड के सिलसिले में पांच और लोगों को गिरफ्तार किया है. मालदा जिला पुलिस ने इस हत्या के सिलसिले में कल दो लोगों को गिरफ्तार किया था.  आज सुबह तक गिरफ्तारियों की कुल संख्या सात हो चुकी है ।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ

 रेड लाइट एरिया लच्छीपुर में अय्याशी पड़ी भारी, मारपीट कर रुपये छीनने का आरोप
 रानीगंज: शिशु बागान मोड़ के पास बड़ी चोरी, घर की छत पर थी मालकिन और नीचे से 35 लाख के जेवर पार
 जामुड़िया में ईडी का बड़ा धमाका: रानीगंज के हार्डवेयर व्यवसायी राजेश बंसल के घर छापेमारी, नोट गिनने की मशीन मंगवाई गई
 पश्चिम बंग प्रादेशिक मारवाड़ी सम्मेलन की महासभा को लेकर उठा विवाद: आरोपों-प्रत्यारोपों का दौर
 रानीगंज में किन्नरों का प्रदर्शन कर सड़क अवरोध किया, एक व्यक्ति पर मारपीट और छीनाझपटी का आरोप
 रानीगंज के व्यापारी युवक के अपहरण का ड्रामा, पति स्वयं भाग गया था घर से
 रानीगंज के "मिट्टी के लाल" गोपाल आचार्य ने निर्दलीय प्रत्याशी के रूप में भरा पर्चा
 रानीगंज में भाजपा का बड़ा दांव: अधिवक्ता पार्थ घोष हुए चुनावी रण में भाजपा के उम्मीदवार
रानीगंज का चुनावी रण: राहुल घोष की हुमायूं कबीर की आम जनता उन्नयन पार्टी एंट्री से क्या बिगड़ेगा दिग्गजों का समीकरण?
 रानीगंज के बड़े चावल निर्यातक अजय कयाल के ठिकानों पर ED का छापा, भारी सुरक्षा बल तैनात