बाँकुड़ा में जकात माझी परगना महल का प्रदर्शन, 14 सूत्री मांगों को लेकर जिलाधिकारी के कार्यालय में पहुंचा



बाँकुडा- बाँकुड़ा जिले के तमिलीबांध से शुरू हुआ एक विशाल प्रदर्शन मार्च .मंगलवार जिलाधिकारी के कार्यालय के सामने पहुंचा.भारत जकात माझी परगना महल की ओर से इस प्रदर्शन का आयोजन किया गया था. प्रदर्शनकारी 14 सूत्री मांगों को लेकर सरकार का ध्यान आकर्षित करने के लिए यह प्रदर्शन कर रहे हैं.

 तमिली बांध से शुरू हुआ यह मार्च. माचानतला होते हुए जिलाधिकारी के कार्यालय की ओर बढ़ रहा था. लेकिन जिलाधिकारी के कार्यालय के सामने पुलिस की बैरिकेडिंग के कारण मार्च को वहीं रोक दिया गया.


 प्रदर्शनकारियों की मुख्य मांग संथाली माध्यम के स्कूलों में शिक्षकों की नियुक्ति थी. लंबे समय से बिना वेतन के शिक्षा सेवकों को मानदेय देने की मांग भी उनकी प्रमुख मांगों में से एक थी. इसके अलावा अन्य कई मांगें भी उठाई गईं. स्थिति को शांत रखने के लिए पुलिस प्रशासन ने प्रदर्शनकारियों में से 10 लोगों को जिलाधिकारी को ज्ञापन सौंपने की अनुमति दी.इस 10 सदस्यीय प्रतिनिधिमंडल ने आज जिलाधिकारी को अपना 14 सूत्री ज्ञापन सौंपा.



 भारत जकात माझी परगना महल का यह प्रदर्शन का मुख्य कारण संथाली भाषा भाषी जनजाति के शिक्षा और सामाजिक विकास की दिशा में सरकार पर्याप्त ध्यान नहीं दे रही है.उनका दावा है कि संताली माध्यम के स्कूलों में शिक्षकों की कमी के कारण शिक्षा का स्तर खराब हो रहा है.


अब देखना यह है कि जिलाधिकारी इस 14 सूत्री मांग को गंभीरता से लेते हुए क्या कार्रवाई करते हैं, यह देखने वाली बात है.भारत जकात माझी परगना महल की ओर से भी यह जाना गया है कि यदि उनकी मांगों को जल्द ही स्वीकार नहीं किया जाता है, तो वे और बड़े आंदोलन का रास्ता अपनाने के लिए मजबूर होंगे.

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ

 रेड लाइट एरिया लच्छीपुर में अय्याशी पड़ी भारी, मारपीट कर रुपये छीनने का आरोप
 रानीगंज: शिशु बागान मोड़ के पास बड़ी चोरी, घर की छत पर थी मालकिन और नीचे से 35 लाख के जेवर पार
 जामुड़िया में ईडी का बड़ा धमाका: रानीगंज के हार्डवेयर व्यवसायी राजेश बंसल के घर छापेमारी, नोट गिनने की मशीन मंगवाई गई
 पश्चिम बंग प्रादेशिक मारवाड़ी सम्मेलन की महासभा को लेकर उठा विवाद: आरोपों-प्रत्यारोपों का दौर
 रानीगंज में किन्नरों का प्रदर्शन कर सड़क अवरोध किया, एक व्यक्ति पर मारपीट और छीनाझपटी का आरोप
 रानीगंज के व्यापारी युवक के अपहरण का ड्रामा, पति स्वयं भाग गया था घर से
 रानीगंज के "मिट्टी के लाल" गोपाल आचार्य ने निर्दलीय प्रत्याशी के रूप में भरा पर्चा
 रानीगंज में भाजपा का बड़ा दांव: अधिवक्ता पार्थ घोष हुए चुनावी रण में भाजपा के उम्मीदवार
रानीगंज का चुनावी रण: राहुल घोष की हुमायूं कबीर की आम जनता उन्नयन पार्टी एंट्री से क्या बिगड़ेगा दिग्गजों का समीकरण?
 रानीगंज के बड़े चावल निर्यातक अजय कयाल के ठिकानों पर ED का छापा, भारी सुरक्षा बल तैनात