रानीगंज में अवैध बालू खनन के विरोध में माकपा का प्रदर्शन, प्रशासन पर गंभीर आरोप



रानीगंज: दामोदर नदी में हो रहे बड़े पैमाने पर अवैध बालू खनन तथा अवैध कोयला खनन के खिलाफ मार्क्सवादी कम्युनिस्ट पार्टी (माकपा) ने बुधवार को रानीगंज थाने के सामने प्रदर्शन किया. पार्टी नेताओं ने आरोप लगाया कि तृणमूल कांग्रेस (टीएमसी) के संरक्षण में यह अवैध गतिविधि फल-फूल रही है और प्रशासन मूकदर्शक बना हुआ है.



प्रदर्शन में शामिल माकपा नेता सुप्रियो राय ने कहा, "दामोदर नदी से अवैध तरीके से बालू का उत्खनन किया जा रहा है और उसकी कीमतें आसमान छू रही हैं.इससे निर्माण उद्योग बुरी तरह प्रभावित हो रहा है. हम मांग करते हैं कि सरकार वैध तरीके से बालू का उत्खनन करवाए और इसकी कीमतें नियंत्रित करे."



रानीगंज के पूर्व विधायक रुनू दत्त ने कहा, "रानीगंज, जामुड़िया और पांडवेश्वर जैसे क्षेत्रों में टीएमसी के नेता अवैध कारोबार में लिप्त हैं.प्रशासन इन गतिविधियों पर लगाम लगाने में पूरी तरह विफल रहा है.अगर प्रशासन जल्द ही कार्रवाई नहीं करता है तो हम सड़कों पर उतरने के लिए बाध्य होंगे."


हेमंत प्रभाकर सहित अन्य वामपंथी नेताओं ने भी प्रशासन पर निशाना साधा और अवैध बालू खनन रोकने की मांग की.


माकपा नेताओं ने आरोप लगाया कि रानीगंज के विधायक तथा आसनसोल दक्षिण की भाजपा विधायक भी इस मुद्दे पर चुप्पी साधे हुए हैं. उन्होंने कहा कि आसनसोल के सांसद भी जनता की समस्याओं के प्रति उदासीन हैं.


प्रदर्शनकारियों ने थाना प्रभारी को एक ज्ञापन सौंपकर अपनी मांगें रखीं.उन्होंने मांग की कि प्रशासन अवैध बालू खनन पर तुरंत रोक लगाए और दोषियों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई करे.

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ

 रेड लाइट एरिया लच्छीपुर में अय्याशी पड़ी भारी, मारपीट कर रुपये छीनने का आरोप
 रानीगंज: शिशु बागान मोड़ के पास बड़ी चोरी, घर की छत पर थी मालकिन और नीचे से 35 लाख के जेवर पार
 जामुड़िया में ईडी का बड़ा धमाका: रानीगंज के हार्डवेयर व्यवसायी राजेश बंसल के घर छापेमारी, नोट गिनने की मशीन मंगवाई गई
 पश्चिम बंग प्रादेशिक मारवाड़ी सम्मेलन की महासभा को लेकर उठा विवाद: आरोपों-प्रत्यारोपों का दौर
 रानीगंज में किन्नरों का प्रदर्शन कर सड़क अवरोध किया, एक व्यक्ति पर मारपीट और छीनाझपटी का आरोप
 रानीगंज के व्यापारी युवक के अपहरण का ड्रामा, पति स्वयं भाग गया था घर से
 रानीगंज के "मिट्टी के लाल" गोपाल आचार्य ने निर्दलीय प्रत्याशी के रूप में भरा पर्चा
 रानीगंज में भाजपा का बड़ा दांव: अधिवक्ता पार्थ घोष हुए चुनावी रण में भाजपा के उम्मीदवार
रानीगंज का चुनावी रण: राहुल घोष की हुमायूं कबीर की आम जनता उन्नयन पार्टी एंट्री से क्या बिगड़ेगा दिग्गजों का समीकरण?
 रानीगंज के बड़े चावल निर्यातक अजय कयाल के ठिकानों पर ED का छापा, भारी सुरक्षा बल तैनात