मछली पकड़ने वाली ट्रॉलर में लगी आग, जलकर हुआ ख़ाक




पश्चिम बंगाल/ काकद्वीप (पीबी टीवी) नदी तट पर एक मछुआरे की ट्रॉलर में अचनाक से आग लग गई, जिससे वह जलकर खाक हो गई। इस घटना से आसपास के इलाके में काफी उत्तेजना फैल गई है. यह सनसनीखेज घटना गुरुवार को दक्षिण 24 परगना के काकद्वीप के अक्षय नगर इलाके में घटी. स्थानीय सूत्रों के मुताबिक आज स्थानीय लोगों ने काकद्वीप के अक्षय नगर इलाके में कालनागिनी नदी के किनारे पड़े एफबी दीपा नामक ट्रॉलर में आग लगी देखी. जब स्थानीय लोग आग बुझाने के लिए मौके पर पहुंचे तो आग भयावह रूप ले चुका था और कुछ ही देर में जलकर सब कुछ खत्म हो  गया। पलक झपकते ही मछली पकड़ने वाली ट्रॉलर पूरी तरह आग की लपटों में घिर गई थी। इस घटना की सूचना मिलते ही हारुद प्वाइंट कोस्टल थाने की पुलिस तुरंत मौके पर पहुंची. पुलिस पूरे मामले की जांच कर रही है कि आग कैसे लगी. प्रत्यक्षदर्शी सत्यजीत दास ने कहा, कालनागिनी नदी के पास जंगल में मछली पकड़ने वाले एक ट्रॉलर में आग लग गई, जब हम आग बुझाने के लिए मौके पर पहुंचे तो देखते ही देखते सब कुछ खत्म हो गया और ट्रॉलर जलकर खाक हो गया.

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ

 रेड लाइट एरिया लच्छीपुर में अय्याशी पड़ी भारी, मारपीट कर रुपये छीनने का आरोप
 रानीगंज: शिशु बागान मोड़ के पास बड़ी चोरी, घर की छत पर थी मालकिन और नीचे से 35 लाख के जेवर पार
 जामुड़िया में ईडी का बड़ा धमाका: रानीगंज के हार्डवेयर व्यवसायी राजेश बंसल के घर छापेमारी, नोट गिनने की मशीन मंगवाई गई
 पश्चिम बंग प्रादेशिक मारवाड़ी सम्मेलन की महासभा को लेकर उठा विवाद: आरोपों-प्रत्यारोपों का दौर
 रानीगंज में किन्नरों का प्रदर्शन कर सड़क अवरोध किया, एक व्यक्ति पर मारपीट और छीनाझपटी का आरोप
 रानीगंज के व्यापारी युवक के अपहरण का ड्रामा, पति स्वयं भाग गया था घर से
 रानीगंज के "मिट्टी के लाल" गोपाल आचार्य ने निर्दलीय प्रत्याशी के रूप में भरा पर्चा
 रानीगंज में भाजपा का बड़ा दांव: अधिवक्ता पार्थ घोष हुए चुनावी रण में भाजपा के उम्मीदवार
रानीगंज का चुनावी रण: राहुल घोष की हुमायूं कबीर की आम जनता उन्नयन पार्टी एंट्री से क्या बिगड़ेगा दिग्गजों का समीकरण?
 रानीगंज के बड़े चावल निर्यातक अजय कयाल के ठिकानों पर ED का छापा, भारी सुरक्षा बल तैनात