रानीगंज: लायंस क्लब ऑफ रानीगंज ने सियारसोल ग्राम प्राथमिक विद्यालय के 178 छात्रों को स्वेटर प्रदान कर सर्दी से बचाने का बीड़ा उठाया.इस मौके पर विद्यालय के प्रधानाचार्य निर्मल्य सेनगुप्ता, लायंस क्लब रानीगंज के अध्यक्ष राजेश कुमार सहित अन्य सदस्य उपस्थित थे.
प्रधानाचार्य ने बताया कि पिछले फरवरी महीने में लायंस क्लब के सदस्यों ने विद्यालय का दौरा किया था और छात्रों को सर्दी के मौसम में स्वेटर की आवश्यकता होने की बात कही थी. आज उनके इस अनुरोध को पूरा करते हुए लायंस क्लब ने सभी छात्रों को स्वेटर प्रदान किए गये. उन्होंने कहा कि नए प्रवेश लेने वाले छात्रों के लिए भी स्वेटर का प्रबंध किया जा रहा है और उम्मीद है कि आगामी 2 महीने के भीतर सभी छात्रों को गर्म कपड़े मिल जाएंगे.
आंखों के ऑपरेशन और रोटी गाड़ी सेवा
लायंस क्लब ऑफ रानीगंज के अध्यक्ष राजेश कुमार साव ने बताया कि उनका संगठन हमेशा समाज सेवा में लगा रहता है. वे न केवल छात्रों को कपड़े बांटते हैं बल्कि विभिन्न स्कूलों में स्कूल बैग और अन्य आवश्यक सामग्री भी प्रदान करते हैं. लायंस क्लब मुख्य रूप से आंखों के ऑपरेशन पर ध्यान केंद्रित करता है. हर महीने 1 से 5 तारीख तक लोगों की आंखों की जांच की जाती है और मोतियाबिंद के मरीजों का निःशुल्क ऑपरेशन किया जाता है. दिसंबर महीने में भी 1 से 12 तारीख तक इसी तरह का शिविर आयोजित किया गया था.इसके अलावा, लायंस क्लब ने एक रोटी गाड़ी भी शुरू की है जो विभिन्न पिछड़े इलाकों में जाकर जरूरतमंद लोगों को भोजन उपलब्ध कराती है.
समाज सेवा का उदाहरण
लायंस क्लब रानीगंज का यह प्रयास समाज सेवा का एक उत्कृष्ट उदाहरण है. उन्होंने न केवल छात्रों को सर्दी से बचाया बल्कि आंखों के मरीजों और जरूरतमंद लोगों की भी मदद की. यह दिखाता है कि कैसे एक छोटा सा प्रयास किसी के जीवन में बड़ा बदलाव ला सकता है.इस अवसर पर लायंस क्लब ऑफ रानीगंज के सदस्य संदीप केडिया,सुनील गनेरीवाला,सह गरिमा के सदस्या भी मौजूद थे.



0 टिप्पणियाँ