रानीगंज में अंतर्राष्ट्रीय ज्योतिष सम्मेलन का आयोजन

सियारसोल में महर्षि गुरुकुल ने ज्योतिष विद्या का दिया जानकारी





रानीगंज-रानीगंज के सियारसोल में आयोजित पहले अंतर्राष्ट्रीय ज्योतिष, अध्यात्म और वास्तु सम्मेलन ने ज्योतिष विद्या के प्रति लोगों के रुझान को दर्शाया. इस सम्मेलन का आयोजन दी महर्षि गुरुकुल वर्ल्ड एस्ट्रोलॉजी एंड स्पिरिचुअल इंडियन रिसर्च इंस्टीट्यूशन ने किया.


सम्मेलन के दौरान संस्था के संस्थापक अध्यक्ष, महर्षि चटर्जी ने बताया कि उन्होंने इस संस्थान की स्थापना ज्योतिष विद्या सीखने के इच्छुक लोगों को प्रशिक्षण देने के उद्देश्य से की थी.उन्होंने बताया कि अब तक 200 से अधिक लोग, जिनमें उत्तर प्रदेश, केरल, त्रिपुरा और बंगाल के विभिन्न जिले शामिल हैं, इस संस्थान से प्रशिक्षण ले चुके हैं.


महर्षि चटर्जी ने स्पष्ट किया कि उनका लक्ष्य केवल ज्योतिष विद्या सीखने के इच्छुक लोगों को प्रशिक्षण देना है.यह संस्थान की ओर से आयोजित पहला सेमिनार है, जिसका उद्देश्य लोगों को ज्योतिष के बारे में व्यापक जानकारी प्रदान करना है.


इस सम्मेलन में महर्षि चटर्जी के अलावा प्रसिद्ध ज्योतिषी डॉ. पी.आर. हालदार, स्वाति मैडम और महर्षि चटर्जी के माता-पिता भी उपस्थित थे।


रानीगंज में आयोजित यह अंतर्राष्ट्रीय ज्योतिष सम्मेलन ज्योतिष विद्या के प्रति बढ़ते रुझान का प्रमाण है. महर्षि गुरुकुल जैसी संस्थाएं ज्योतिष विद्या के संरक्षण और प्रसार में महत्वपूर्ण भूमिका निभा रही हैं.

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ

 रेड लाइट एरिया लच्छीपुर में अय्याशी पड़ी भारी, मारपीट कर रुपये छीनने का आरोप
 रानीगंज: शिशु बागान मोड़ के पास बड़ी चोरी, घर की छत पर थी मालकिन और नीचे से 35 लाख के जेवर पार
 जामुड़िया में ईडी का बड़ा धमाका: रानीगंज के हार्डवेयर व्यवसायी राजेश बंसल के घर छापेमारी, नोट गिनने की मशीन मंगवाई गई
 पश्चिम बंग प्रादेशिक मारवाड़ी सम्मेलन की महासभा को लेकर उठा विवाद: आरोपों-प्रत्यारोपों का दौर
 रानीगंज में किन्नरों का प्रदर्शन कर सड़क अवरोध किया, एक व्यक्ति पर मारपीट और छीनाझपटी का आरोप
 रानीगंज के व्यापारी युवक के अपहरण का ड्रामा, पति स्वयं भाग गया था घर से
 रानीगंज के "मिट्टी के लाल" गोपाल आचार्य ने निर्दलीय प्रत्याशी के रूप में भरा पर्चा
 रानीगंज में भाजपा का बड़ा दांव: अधिवक्ता पार्थ घोष हुए चुनावी रण में भाजपा के उम्मीदवार
 रानीगंज के बड़े चावल निर्यातक अजय कयाल के ठिकानों पर ED का छापा, भारी सुरक्षा बल तैनात
रानीगंज का चुनावी रण: राहुल घोष की हुमायूं कबीर की आम जनता उन्नयन पार्टी एंट्री से क्या बिगड़ेगा दिग्गजों का समीकरण?