बीजेपी नेता बैसाखी डालमिया के घर के बाहर हुआ बम धमाका, तीव्र आवाज से दहला पूरा इलाका




 कोलकाता (पीबी टीवी )| बीजेपी नेता वैशाली डालमिया के घर के सामने बम धमाका हुआ है. देर रात अचानक बम की आवाज से इलाका दहल उठा,  जिससे पूरे इलाके में दहशत का माहौल पैदा हो गया है, सूचना मिलने के बाद ठाकुरपुकुर थाने की पुलिस मौके पर गयी. बताया जा रहा है कि शनिवार रात करीब 12 बजे कुछ बदमाशों ने अचानक बीजेपी नेता बैसाखी डालमिया के घर के गेट के सामने बम फेंक दिया. तेज आवाज से क्षेत्रवासी भयभीत हो गए। कई लोगों को लगा कि किसी घर में रसोई गैस का सिलेंडर फट गया है ,एक पड़ोसी के मुताबिक, "मैं रात को सोने जा रहा थी. तभी ज़ोर की आवाज़ आई. ऐसा लगा जैसे किसी घर में गैस सिलेंडर फट गया हो. फिर मैंने बाहर आकर देखा तो लोगों की बड़ी भीड़ थी."  ठाकुरपुकुर पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस ने मौके से बम की सुतली और पत्थर के टुकड़े बरामद किए हैं. इस संबंध में स्थानीय निवासियों से पूछताछ की जा रही है. हालांकि, पुलिस को अभी तक यह स्पष्ट नहीं हो पाया है कि इस घटना को किसने अंजाम दिया। अपराधियों की तलाश के लिए इलाके के सीसीटीवी की जांच की जा रही है. पता चला है कि बीजेपी नेता अब ठाकुरपुकुर पुलिस स्टेशन के पास एक घर में रहती हैं. हालांकि, अभी तक यह स्पष्ट नहीं हो पाया है कि इस घटना की वजह क्या है. अभी तक यह पता नहीं चल पाया है कि घटना में कोई घायल हुआ है या नहीं.

बीती रात की घटना के बाद रविवार सुबह से ही पूरे इलाके में तनाव का माहौल है. इस बीच, सुरक्षा कारणों से पूरे इलाके में ठाकुरपुकुर थाने की बड़ी संख्या में पुलिस बल तैनात किया गया है.

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ

 रेड लाइट एरिया लच्छीपुर में अय्याशी पड़ी भारी, मारपीट कर रुपये छीनने का आरोप
 रानीगंज: शिशु बागान मोड़ के पास बड़ी चोरी, घर की छत पर थी मालकिन और नीचे से 35 लाख के जेवर पार
 जामुड़िया में ईडी का बड़ा धमाका: रानीगंज के हार्डवेयर व्यवसायी राजेश बंसल के घर छापेमारी, नोट गिनने की मशीन मंगवाई गई
 पश्चिम बंग प्रादेशिक मारवाड़ी सम्मेलन की महासभा को लेकर उठा विवाद: आरोपों-प्रत्यारोपों का दौर
 रानीगंज में किन्नरों का प्रदर्शन कर सड़क अवरोध किया, एक व्यक्ति पर मारपीट और छीनाझपटी का आरोप
 रानीगंज के व्यापारी युवक के अपहरण का ड्रामा, पति स्वयं भाग गया था घर से
 रानीगंज के "मिट्टी के लाल" गोपाल आचार्य ने निर्दलीय प्रत्याशी के रूप में भरा पर्चा
 रानीगंज में भाजपा का बड़ा दांव: अधिवक्ता पार्थ घोष हुए चुनावी रण में भाजपा के उम्मीदवार
रानीगंज का चुनावी रण: राहुल घोष की हुमायूं कबीर की आम जनता उन्नयन पार्टी एंट्री से क्या बिगड़ेगा दिग्गजों का समीकरण?
 रानीगंज के बड़े चावल निर्यातक अजय कयाल के ठिकानों पर ED का छापा, भारी सुरक्षा बल तैनात