रानीगंज में धूमधाम से मनाया गया क्रिसमस, वैसलीयन मेथाडिस्ट चर्च सजाया गया तमिलनाडु के चैपल की तर्ज पर



रानीगंज: पूरे विश्व की तरह रानीगंज में भी ईसा मसीह का जन्मदिन धूमधाम से मनाया गया. कल रात से ही वैसलीयन मेथाडिस्ट चर्च में श्रद्धालुओं की भीड़ उमड़ पड़ी थी.चर्च को तमिलनाडु के वेल्लोर इलाके में स्थित चैपल की तर्ज पर सजाया गया था, जिसने सभी का ध्यान खींचा.



 तीन दिवसीय इस कार्यक्रम में क्रिसमस की पूर्व संध्या पर रानीगंज के विधायक तापस बनर्जी ने लोगों को बधाई दी और प्रभु यीशु के मार्ग पर चलने का आह्वान किया. रेवरेंड सुमंत दास ने ईसा मसीह के जीवन और शिक्षाओं पर प्रकाश डाला. लोगों ने कैंडल जलाकर प्रभु यीशु को श्रद्धांजलि अर्पित की.



 इस अवसर पर नगर कीर्तन का भी आयोजन किया गया, जिसमें सैकड़ों की संख्या में ईसाई समुदाय के लोग शामिल हुए. चर्च के सचिव अल्फ्रेड दफादार, संयोजक सलमन सिंह ,सुजीत चौधरी,संजीत नाग तथा पूर्व सचिव सुभाशीष दाद और अन्य सदस्यों ने आयोजन को सफल बनाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई. रेवरेंड सुमंत दास ने कहा कि ईसा मसीह का जन्मदिन सिर्फ ईसाई समुदाय ही नहीं, बल्कि पूरा विश्व मनाता है. उन्होंने विश्व शांति के लिए अपना जीवन न्योछावर किया था.एक श्रद्धालु सुमोना ने कहा कि वह ईसा मसीह के जन्मदिन की खुशी में सराबोर हैं और चाहते हैं कि सभी लोग खुश रहें.

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ

 रेड लाइट एरिया लच्छीपुर में अय्याशी पड़ी भारी, मारपीट कर रुपये छीनने का आरोप
 रानीगंज: शिशु बागान मोड़ के पास बड़ी चोरी, घर की छत पर थी मालकिन और नीचे से 35 लाख के जेवर पार
 जामुड़िया में ईडी का बड़ा धमाका: रानीगंज के हार्डवेयर व्यवसायी राजेश बंसल के घर छापेमारी, नोट गिनने की मशीन मंगवाई गई
 पश्चिम बंग प्रादेशिक मारवाड़ी सम्मेलन की महासभा को लेकर उठा विवाद: आरोपों-प्रत्यारोपों का दौर
 रानीगंज में किन्नरों का प्रदर्शन कर सड़क अवरोध किया, एक व्यक्ति पर मारपीट और छीनाझपटी का आरोप
 रानीगंज के व्यापारी युवक के अपहरण का ड्रामा, पति स्वयं भाग गया था घर से
 रानीगंज के "मिट्टी के लाल" गोपाल आचार्य ने निर्दलीय प्रत्याशी के रूप में भरा पर्चा
 रानीगंज में भाजपा का बड़ा दांव: अधिवक्ता पार्थ घोष हुए चुनावी रण में भाजपा के उम्मीदवार
रानीगंज का चुनावी रण: राहुल घोष की हुमायूं कबीर की आम जनता उन्नयन पार्टी एंट्री से क्या बिगड़ेगा दिग्गजों का समीकरण?
 रानीगंज के बड़े चावल निर्यातक अजय कयाल के ठिकानों पर ED का छापा, भारी सुरक्षा बल तैनात