घर के बाहर मिली सामूहिक दुष्कर्म करने की धमकी भरी चिट्ठी






   कोलकाता (पीबी टीवी ) पांच दिनों के अंदर घर से उठाकर ले जाकर सामूहिक दुष्कर्म किया जाएगा। अपराधियों ने रात के अंधेरे में घर के दरवाजे पर धमकी भरा पत्र चिपका  दिया है . डर के मारे गृहिणी समेत परिजन रात में ही थाने पहुंच गए,

यह सनसनीखेज घटना हावड़ा थाने के अकरमपुर इलाके में गुरुवार रात को घटी. पारिवारिक सूत्रों के मुताबिक, रात करीब साढ़े नौ बजे जब परिवार के सदस्यों ने घर का दरवाजा खोला तो उन्हें घर के दरवाजे पर शराब की बोतल और हाथ से लिखा एक चिट्ठी  मिली. शुरुआत में ही बड़े अक्षरों में लिखा है सावधान - इसके बाद लिखा है - हमलोग बलात्कारी हैं। इसके बाद धमकी भरे लहजे में लिखा है, अगले पांच दिनों के अंदर तुम्हें उठाकर ले जाऊंगा और 15 लोगों के साथ मिलकर रेप कर घर के सामने फेंक दूंगा. साथ ही बदमाशों ने इस धमकी भरे पत्र में कई जगह अभद्र भाषा का भी इस्तेमाल किया है. और हैरानी की बात तो ये है कि पत्र के सबसे आखिर में एक शख्स के नाम से बांग्लादेश लिखा हुआ है. इस घटना से हथियारा अकरमपुर के इस परिवार के लोग डरे हुए हैं. गुरुवार की रात गृहस्वामी समेत परिवार के सदस्यों को हावड़ा थाने पहुंच गए. आखिर इस धमकी भरे पत्र की वजह क्या है? किसने और क्यों लिखा है? आखिर क्यों आया बांग्लादेश का जिक्र, हावड़ा थाने की पुलिस पूरे मामले की जांच में जुट गई है.

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ

 रेड लाइट एरिया लच्छीपुर में अय्याशी पड़ी भारी, मारपीट कर रुपये छीनने का आरोप
 रानीगंज: शिशु बागान मोड़ के पास बड़ी चोरी, घर की छत पर थी मालकिन और नीचे से 35 लाख के जेवर पार
 जामुड़िया में ईडी का बड़ा धमाका: रानीगंज के हार्डवेयर व्यवसायी राजेश बंसल के घर छापेमारी, नोट गिनने की मशीन मंगवाई गई
 पश्चिम बंग प्रादेशिक मारवाड़ी सम्मेलन की महासभा को लेकर उठा विवाद: आरोपों-प्रत्यारोपों का दौर
 रानीगंज में किन्नरों का प्रदर्शन कर सड़क अवरोध किया, एक व्यक्ति पर मारपीट और छीनाझपटी का आरोप
 रानीगंज के व्यापारी युवक के अपहरण का ड्रामा, पति स्वयं भाग गया था घर से
 रानीगंज के "मिट्टी के लाल" गोपाल आचार्य ने निर्दलीय प्रत्याशी के रूप में भरा पर्चा
 रानीगंज में भाजपा का बड़ा दांव: अधिवक्ता पार्थ घोष हुए चुनावी रण में भाजपा के उम्मीदवार
रानीगंज का चुनावी रण: राहुल घोष की हुमायूं कबीर की आम जनता उन्नयन पार्टी एंट्री से क्या बिगड़ेगा दिग्गजों का समीकरण?
 रानीगंज के बड़े चावल निर्यातक अजय कयाल के ठिकानों पर ED का छापा, भारी सुरक्षा बल तैनात