केंदा में तरंग प्रतियोगिता का भव्य आयोजन, 668 प्रतिभागियों ने लिया हिस्सा



जामुड़िया: केंदा विवेकानंद संघ द्वारा आयोजित वार्षिक सांस्कृतिक प्रतियोगिता "तरंग" का उद्घाटन पश्चिम बर्दवान जिला परिषद की कर्माधक्ष पुतुल बनर्जी ने किया. इस दौरान पश्चिम बर्दवान जिला परिषद के सह संभाधीपति विष्णुदेव नोनिया ने "उर्मी" नामक वार्षिक पुस्तिका का विमोचन किया.


 इस वर्ष की प्रतियोगिता में नृत्य, गीत, संगीत, चित्रांकन, वाद-विवाद सहित विभिन्न क्षेत्रों में कुल 668 प्रतिभागियों ने हिस्सा लिया. यह प्रतियोगिता पिछले 22 वर्षों से आयोजित की जा रही है और इसमें पश्चिम बर्दवान के साथ-साथ बीरभूम, पुरुलिया, बांकुड़ा और झारखंड के प्रतिभागी भी शामिल होते हैं.


 जिला के सह सभाधीपति विष्णुदेव नोनिया ने इस तरह की प्रतियोगिताओं को बच्चों के मनोबल और प्रोत्साहन के लिए बहुत महत्वपूर्ण बताया. उन्होंने कहा कि ऐसे आयोजन बच्चों में प्रतिभा को निखारने में मदद करते हैं.


 उद्घाटन समारोह में जामुड़िया पंचायत समिति के शिक्षा कार्याध्यक्ष उदीप सिंह, केंदा ग्राम पंचायत के उप प्रधान देवाशीष चटर्जी, जामुड़िया ब्लॉक दो कांग्रेस अध्यक्ष भक्तिपदो चक्रवर्ती, समाजसेवी रेवती रंजन चटर्जी, गंगाधर मंडल, प्रणव कुंडू आदि प्रमुख रूप से मौजूद थे.


तरंग प्रतियोगिता के संयोजक पार्थ मंडल ने बताया कि: यह प्रतियोगिता बच्चों को एक मंच प्रदान करती है जहां वे अपनी प्रतिभा को प्रदर्शित कर सकते हैं.उन्होंने सभी प्रतिभागियों को शुभकामनाएं दी और आशा व्यक्त की कि यह प्रतियोगिता भविष्य में और अधिक सफल होगी.

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ

 रेड लाइट एरिया लच्छीपुर में अय्याशी पड़ी भारी, मारपीट कर रुपये छीनने का आरोप
 रानीगंज: शिशु बागान मोड़ के पास बड़ी चोरी, घर की छत पर थी मालकिन और नीचे से 35 लाख के जेवर पार
 जामुड़िया में ईडी का बड़ा धमाका: रानीगंज के हार्डवेयर व्यवसायी राजेश बंसल के घर छापेमारी, नोट गिनने की मशीन मंगवाई गई
 पश्चिम बंग प्रादेशिक मारवाड़ी सम्मेलन की महासभा को लेकर उठा विवाद: आरोपों-प्रत्यारोपों का दौर
 रानीगंज में किन्नरों का प्रदर्शन कर सड़क अवरोध किया, एक व्यक्ति पर मारपीट और छीनाझपटी का आरोप
 रानीगंज के व्यापारी युवक के अपहरण का ड्रामा, पति स्वयं भाग गया था घर से
 रानीगंज के "मिट्टी के लाल" गोपाल आचार्य ने निर्दलीय प्रत्याशी के रूप में भरा पर्चा
 रानीगंज में भाजपा का बड़ा दांव: अधिवक्ता पार्थ घोष हुए चुनावी रण में भाजपा के उम्मीदवार
रानीगंज का चुनावी रण: राहुल घोष की हुमायूं कबीर की आम जनता उन्नयन पार्टी एंट्री से क्या बिगड़ेगा दिग्गजों का समीकरण?
 चार्टेड एकॉउंटेंट अजय कुमार बगड़िया के नेतृत्व में आध्यात्मिक एवं स्ट्रेस मैनेजमेंट यात्रा का आयोजन