जामुड़िया दुर्गा सेवा समिति को मिला सड़क सुरक्षा जागरूकता का विशेष पुरस्कार



 जामुड़िया-जामुड़िया के श्री दुर्गा सेवा समिति को आसनसोल दुर्गापुर पुलिस कमिश्नरेट द्वारा आयोजित 'सेफ ड्राइव सेफ लाइफ' प्रतियोगिता में सर्वोत्तम सचेतनता पुरस्कार से सम्मानित किया गया है. समिति को 50 हजार रुपये का नकद पुरस्कार, ट्रॉफी और प्रमाण पत्र प्रदान किया गया.



यह पुरस्कार पश्चिम वर्धमान जिले में आयोजित दुर्गा पूजा उत्सव के दौरान सड़क सुरक्षा के प्रति जागरूकता फैलाने के लिए समिति के किए गए उल्लेखनीय कार्यों के लिए दिया गया है. समिति के अध्यक्ष बिहारी लाल टिबड़ेवाल ने यह पुरस्कार प्राप्त किया और समिति के युवा सदस्यों को उनके अथक प्रयासों के लिए बधाई दी.इस पुरस्कार समारोह में


वेस्ट थीम: खास काजोरा कोलियरी सार्वजनीन दुर्गा पूजा कमेटी तथा

सर्वोत्तम सचेतनता प्रदर्शन: बुद्धबिहार सार्वजनीन दुर्गा पूजा कमेटी को प्रदान की गई.

 सभी विजेता कमेटियों को भी 50 हजार रुपये का नकद पुरस्कार, ट्रॉफी और प्रमाण पत्र प्रदान किया गया.

इस अवसर पर डीसीपी ट्राफिक पी.जी.भी सतीश, आईपीएस, प्रदीप कुमार मंडल, एसीपी ट्राफिक, अचिंत कुमार दे, एसीपी-एपी और प्रोसेनजीत मंडल, ओसी जामुड़िया राजशेखर मुखर्जी उपस्थित थे.


ज्ञात हो यह पुरस्कार न केवल जामुड़िया दुर्गा सेवा समिति के लिए बल्कि पूरे क्षेत्र के लिए एक प्रेरणा का स्रोत है. यह दर्शाता है कि दुर्गा पूजा जैसे धार्मिक उत्सवों के दौरान भी सड़क सुरक्षा को प्राथमिकता दी जा सकती है.


इस अवसर पर समिति के सदस्य कन्हैयालाल केशरी, विमल जैन और समाजिक कार्यकर्ता विश्वनाथ यादव भी उपस्थित थे. इन सभी ने मिलकर सड़क सुरक्षा के प्रति जागरूकता फैलाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई.


कमिटी के सचिव सह जामुड़िया स्टील एंड आयरन इंडस्ट्रीज एसोसिएशन के अध्यक्ष पवन कुमार मावण्डिया ने इस पुरस्कार प्राप्त के पश्चात कहा कि आसनसोल दुर्गापुर पुलिस कमिश्नरेट द्वारा आयोजित यह पुरस्कार समारोह सड़क सुरक्षा के प्रति जागरूकता फैलाने के लिए एक सराहनीय पहल है. यह उम्मीद की जाती है कि आने वाले समय में भी इस तरह के प्रयास जारी रहेंगे और सड़क दुर्घटनाओं में कमी आएगी.

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ

 रेड लाइट एरिया लच्छीपुर में अय्याशी पड़ी भारी, मारपीट कर रुपये छीनने का आरोप
 जामुड़िया में ईडी का बड़ा धमाका: रानीगंज के हार्डवेयर व्यवसायी राजेश बंसल के घर छापेमारी, नोट गिनने की मशीन मंगवाई गई
 रानीगंज: शिशु बागान मोड़ के पास बड़ी चोरी, घर की छत पर थी मालकिन और नीचे से 35 लाख के जेवर पार
 पश्चिम बंग प्रादेशिक मारवाड़ी सम्मेलन की महासभा को लेकर उठा विवाद: आरोपों-प्रत्यारोपों का दौर
 रानीगंज में किन्नरों का प्रदर्शन कर सड़क अवरोध किया, एक व्यक्ति पर मारपीट और छीनाझपटी का आरोप
 रानीगंज के व्यापारी युवक के अपहरण का ड्रामा, पति स्वयं भाग गया था घर से
रानीगंज गौशाला चुनाव: 'दलिया ग्रुप' ने फिर एक बार लहराया परचम, सभी 19 सीटों पर कब्जा
 चार्टेड एकॉउंटेंट अजय कुमार बगड़िया के नेतृत्व में आध्यात्मिक एवं स्ट्रेस मैनेजमेंट यात्रा का आयोजन
  आसनसोल संहति रेजिडेंसी में रात 12 बजे महिला को धमकाने का आरोप, निवासियों ने प्रोजेक्ट हेड से मांगी सुरक्षा, रजिस्ट्रेशन न होने पर मेंटेनेंस बंद
 रानीगंज के चार्टर्ड अकाउंटेंट्स ने मैदान में दिखाया दम; 'लॉ चैंपियंस' बनी पहले सीएपीएल की विजेता