जामुड़िया में छठ की धूम: नगर निगम और समितियों ने जोर-शोर से शुरू की तैयारी



जामुड़िया: आस्था का महापर्व छठ पूजा की धूम जामुड़िया में शुरू हो चुकी है. नगर निगम और विभिन्न छठ पूजा समितियों ने मिलकर पूजा स्थलों की सफाई और सौंदर्यीकरण का कार्य जोर-शोर से शुरू कर दिया है. इस वर्ष भी संतोषी माता छठ पूजा कमिटी निमगुड़िया घाट पर छठ पूजा का आयोजन करेगी. कमिटी पहले से ही घाट की सफाई में जुटी हुई है.वहीं बोरिंगडांगा, पुनिआटी, एबीपीट (जहां सूर्य मंदिर भी स्थित है), अखलपुर, निघा, शिवडागा, बीजपुर, केंदा, श्रीपुर, कुनुसतोड़िया, खासकेन्दा, बहादुरपुर आदि घाटों पर भी सफाई अभियान चलाया जा रहा है. वहीं जामुड़िया पंचायत समिति द्वारा अजय नदी पर स्थित घाटों का निर्माण और सफाई का कार्य की जा रही है. परासिया ग्राम पंचायत में भी प्रधान के नेतृत्व में सफाई अभियान चलाया जा रहा है.ज्ञात हो कि जामुड़िया विधानसभा क्षेत्र में कुल 11 छठ घाट हैं, जिन पर सफाई का काम जोरों पर है,जबकि आसनसोल नगर निगम के बोरो एक और दो में कुल 49 छठ घाट हैं. बीते पांच दिनों से इन सभी घाटों की सफाई का काम जारी है. छठ व्रती मंगलवार को नहाय-खाय के दिन लौकी का भात खाकर तीन दिनों तक का निर्जला व्रत शुरू किया है. गली-मोहल्लों में छठ पूजा के गीत बजने से वातावरण में उत्सव का माहौल है. प्रशाशन की कोशिश है कि छठ व्रती बिना किसी परेशानी के पूजा कर सकें.

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ

 रेड लाइट एरिया लच्छीपुर में अय्याशी पड़ी भारी, मारपीट कर रुपये छीनने का आरोप
 जामुड़िया में ईडी का बड़ा धमाका: रानीगंज के हार्डवेयर व्यवसायी राजेश बंसल के घर छापेमारी, नोट गिनने की मशीन मंगवाई गई
 रानीगंज: शिशु बागान मोड़ के पास बड़ी चोरी, घर की छत पर थी मालकिन और नीचे से 35 लाख के जेवर पार
 पश्चिम बंग प्रादेशिक मारवाड़ी सम्मेलन की महासभा को लेकर उठा विवाद: आरोपों-प्रत्यारोपों का दौर
 रानीगंज में किन्नरों का प्रदर्शन कर सड़क अवरोध किया, एक व्यक्ति पर मारपीट और छीनाझपटी का आरोप
 रानीगंज के व्यापारी युवक के अपहरण का ड्रामा, पति स्वयं भाग गया था घर से
रानीगंज गौशाला चुनाव: 'दलिया ग्रुप' ने फिर एक बार लहराया परचम, सभी 19 सीटों पर कब्जा
 चार्टेड एकॉउंटेंट अजय कुमार बगड़िया के नेतृत्व में आध्यात्मिक एवं स्ट्रेस मैनेजमेंट यात्रा का आयोजन
  आसनसोल संहति रेजिडेंसी में रात 12 बजे महिला को धमकाने का आरोप, निवासियों ने प्रोजेक्ट हेड से मांगी सुरक्षा, रजिस्ट्रेशन न होने पर मेंटेनेंस बंद
 रानीगंज के चार्टर्ड अकाउंटेंट्स ने मैदान में दिखाया दम; 'लॉ चैंपियंस' बनी पहले सीएपीएल की विजेता