बाल दिवस पर श्री दुर्गा प्राथमिक विद्यालय में मोबाइल के दुष्प्रभावों का नाटक ने खींचे बच्चों के आंसू




 रानीगंज-श्री दुर्गा विद्यालय, प्राथमिक विभाग में मनाए गए बाल दिवस पर एक ऐसा नाटक प्रस्तुत किया गया जिसने सभी को भावुक कर दिया. नाटक के माध्यम से बच्चों को मोबाइल फोन के अत्यधिक इस्तेमाल से होने वाले नुकसानों के बारे में बताया गया. विशेषकर इस बात पर जोर दिया गया कि कैसे मोबाइल की रोशनी बच्चों की आंखों की रोशनी कम कर रही है.


शिक्षकों ने गाया गाना, बच्चों ने सीखा सबक


नाटक से पहले विद्यालय के शिक्षकों ने बच्चों के लिए एक प्रेरक गाना गाया. इसके बाद प्रस्तुत नाटक ने सभी को गहराई से प्रभावित किया. नाटक के अंत में कई बच्चे भावुक होकर रोने लगे.


 विद्यालय के प्राचार्य प्रदीप सिंह राठौड़ ने कहा की इस नाटक के माध्यम से विद्यालय का उद्देश्य समाज को यह संदेश देना था कि बच्चों को मोबाइल फोन के अत्यधिक इस्तेमाल से दूर रखें.मोबाइल के बजाय बच्चों को पढ़ाई, खेलकूद और अन्य गतिविधियों में अधिक समय देना चाहिए ताकि उनका शारीरिक और मानसिक विकास सही ढंग से हो सके.विद्यालय का मानना है कि बच्चों का स्वास्थ्य सबसे महत्वपूर्ण है. मोबाइल के अत्यधिक इस्तेमाल से बच्चों की आंखों की रोशनी कम होने के साथ-साथ उनमें ध्यान केंद्रित करने की क्षमता भी कम हो जाती है.इसलिए बच्चों को मोबाइल के बजाय किताबों और खेलों की ओर प्रेरित करना चाहिए.यह नाटक एक सकारात्मक बदलाव की शुरुआत है. विद्यालय आशा करता है कि इस नाटक के माध्यम से माता-पिता और समाज के अन्य लोग भी बच्चों को मोबाइल के नुकसानों के बारे में जागरूक होंगे और बच्चों के स्वास्थ्य को प्राथमिकता देंगे.

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ

 रेड लाइट एरिया लच्छीपुर में अय्याशी पड़ी भारी, मारपीट कर रुपये छीनने का आरोप
 रानीगंज: शिशु बागान मोड़ के पास बड़ी चोरी, घर की छत पर थी मालकिन और नीचे से 35 लाख के जेवर पार
 जामुड़िया में ईडी का बड़ा धमाका: रानीगंज के हार्डवेयर व्यवसायी राजेश बंसल के घर छापेमारी, नोट गिनने की मशीन मंगवाई गई
 पश्चिम बंग प्रादेशिक मारवाड़ी सम्मेलन की महासभा को लेकर उठा विवाद: आरोपों-प्रत्यारोपों का दौर
 रानीगंज में किन्नरों का प्रदर्शन कर सड़क अवरोध किया, एक व्यक्ति पर मारपीट और छीनाझपटी का आरोप
 रानीगंज के व्यापारी युवक के अपहरण का ड्रामा, पति स्वयं भाग गया था घर से
 रानीगंज के "मिट्टी के लाल" गोपाल आचार्य ने निर्दलीय प्रत्याशी के रूप में भरा पर्चा
 रानीगंज में भाजपा का बड़ा दांव: अधिवक्ता पार्थ घोष हुए चुनावी रण में भाजपा के उम्मीदवार
रानीगंज का चुनावी रण: राहुल घोष की हुमायूं कबीर की आम जनता उन्नयन पार्टी एंट्री से क्या बिगड़ेगा दिग्गजों का समीकरण?
 रानीगंज के बड़े चावल निर्यातक अजय कयाल के ठिकानों पर ED का छापा, भारी सुरक्षा बल तैनात