जमुड़िया-बीजपुर सड़क पर प्रदर्शन, एक युवक की मौत से इलाका आक्रोशित



जमुड़िया, 11 अगस्त- जमुड़िया थाना क्षेत्र के विजपुर में सड़क की खराब स्थिति के विरोध में स्थानीय निवासी शुक्रवार सुबह से सड़क जाम कर प्रदर्शन किया.पिछले कुछ दिनों में कई दुर्घटनाओं में कई लोग जख्मी तथा एक युवक की मौत होने के बाद यह प्रदर्शन शुरू हुआ .



स्थानीय सूत्रों से पता चला है कि रानीगंज के शालडांगा के बड़दई रोड के निवासी दीपू रुइदास (25) नामक एक युवक कल रात सड़क दुर्घटना में गंभीर रूप से घायल होकर आसनसोल जिला अस्पताल ले जाया गया था,जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया. दीपू जमुड़िया के एक निजी कारखाने में कार्यरत था।



इस दुर्घटना के बाद से बीजपुर क्षेत्र के निवासी आक्रोशित हो गए . उनका आरोप है कि सड़क की खराब स्थिति के कारण ही एक के बाद एक दुर्घटना हो रही है.कुछ दिन पहले भी इसी सड़क पर एक व्यक्ति की मौत हुई थी.



प्रदर्शनकारियों की मांग है कि सड़क निर्माण के समय निम्न गुणवत्ता वाली सामग्री का उपयोग किया गया था और सड़क के अधिकांश हिस्से में गड्ढे भर गए हैं. इसके अलावा, औद्योगिक क्षेत्र के भारी वाहन बिना किसी नियम का पालन किए चलने के कारण दुर्घटना की संभावना और बढ़ गई है.


वे मांग कर रहे हैं कि रात 10 बजे के बाद मालवाहक वाहनों का आवागमन बंद किया जाए और सड़क का पुनर्निर्माण किया जाए. इस मांग पर वे सड़क जाम कर बैठे थे


पुलिस घटनास्थल पर पहुंचकर प्रदर्शनकारियों से बातचीत किया हालांकि, प्रदर्शनकारी अपनी मांग पर अड़े हुए है,एवं जल्दी ही इस पर कार्यवाही न किये जाने पर रास्ता अवरोध करने की बात कहा.

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ

 रेड लाइट एरिया लच्छीपुर में अय्याशी पड़ी भारी, मारपीट कर रुपये छीनने का आरोप
 जामुड़िया में ईडी का बड़ा धमाका: रानीगंज के हार्डवेयर व्यवसायी राजेश बंसल के घर छापेमारी, नोट गिनने की मशीन मंगवाई गई
 रानीगंज: शिशु बागान मोड़ के पास बड़ी चोरी, घर की छत पर थी मालकिन और नीचे से 35 लाख के जेवर पार
 पश्चिम बंग प्रादेशिक मारवाड़ी सम्मेलन की महासभा को लेकर उठा विवाद: आरोपों-प्रत्यारोपों का दौर
 रानीगंज में किन्नरों का प्रदर्शन कर सड़क अवरोध किया, एक व्यक्ति पर मारपीट और छीनाझपटी का आरोप
 रानीगंज के व्यापारी युवक के अपहरण का ड्रामा, पति स्वयं भाग गया था घर से
 चार्टेड एकॉउंटेंट अजय कुमार बगड़िया के नेतृत्व में आध्यात्मिक एवं स्ट्रेस मैनेजमेंट यात्रा का आयोजन
रानीगंज गौशाला चुनाव: 'दलिया ग्रुप' ने फिर एक बार लहराया परचम, सभी 19 सीटों पर कब्जा
  आसनसोल संहति रेजिडेंसी में रात 12 बजे महिला को धमकाने का आरोप, निवासियों ने प्रोजेक्ट हेड से मांगी सुरक्षा, रजिस्ट्रेशन न होने पर मेंटेनेंस बंद
 रानीगंज के चार्टर्ड अकाउंटेंट्स ने मैदान में दिखाया दम; 'लॉ चैंपियंस' बनी पहले सीएपीएल की विजेता