शुरू हुआ तीनबत्ती मोड़ स्थित बहुप्रतीक्षित नवनिर्मित एनबीएसटीसी बस स्टैंड




सिलीगुड़ी (पीबी टीवी) - आखिरकार तीनबत्ती मोड़ स्थित  नवनिर्मित एनबीएसटीसी बस स्टैंड चालू हो गया है।

बुधवार को सिलीगुड़ी के मेयर गौतम देव ने दीप प्रज्वलित कर नवनिर्मित बस स्टैंड का उद्घाटन किया. इस मौके पर एनबीएसटीसी  के चेयरमैन पार्थप्रतिम रॉय, सिलीगुड़ी महकमा शासक, ट्रैफिक डीएसपी और नगर निगम के पार्षद उपस्थित थे.

शहर को जाम से मुक्ति दिलाने के लिए सिलीगुड़ी के मेयर गौतम देव ने पहल पर बस स्टैंड  का निर्माण किया गया  है. उन्होंने शहर में चलने वाली निजी बसों को शहर से हटाने की योजना बनाई है। इसी उद्देश्य से तीनबत्ती मोड़ में एनबीएसटीसी की खाली पड़ी जगह पर एक बस स्टैंड बनाया गया है.  सिलीगुड़ी नगर निगम इलाके में निजी बसों को शहर से हटा कर तीनबत्ती मोड़ में एनबीएसटीसी  बस स्टैंड से को चलाने का निर्णय लिया है. हालाँकि, विभिन्न जटिलताओं के कारण, नगर निगम और उत्तर बंगाल राज्य परिवहन विभाग ने कुछ समय के लिए इस बस स्टैंड पर निजी बसों को दरकिनार कर सरकारी बसें चलाने का निर्णय लिया है। इसी मकसद से आज यानी बुधवार से इस बस अड्डे की शुरुआत हो गई. मेयर ने बताया कि फिलहाल पानीटंकी, नक्सलबाड़ी, खोरीबाड़ी और पहाड़गुरिया इन चार रूटों पर कुल बारह बसें चलायी जायेंगी.मेयर गौतम देव ने कहा कि भविष्य में इस बस स्टैंड से कई और सरकारी बसें चलायी जायेंगी. बाद में चर्चा के आधार पर निजी बसें चलाने के मुद्दे पर विचार किया जाएगा।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ

 रेड लाइट एरिया लच्छीपुर में अय्याशी पड़ी भारी, मारपीट कर रुपये छीनने का आरोप
 रानीगंज: शिशु बागान मोड़ के पास बड़ी चोरी, घर की छत पर थी मालकिन और नीचे से 35 लाख के जेवर पार
 जामुड़िया में ईडी का बड़ा धमाका: रानीगंज के हार्डवेयर व्यवसायी राजेश बंसल के घर छापेमारी, नोट गिनने की मशीन मंगवाई गई
 पश्चिम बंग प्रादेशिक मारवाड़ी सम्मेलन की महासभा को लेकर उठा विवाद: आरोपों-प्रत्यारोपों का दौर
 रानीगंज में किन्नरों का प्रदर्शन कर सड़क अवरोध किया, एक व्यक्ति पर मारपीट और छीनाझपटी का आरोप
 रानीगंज के व्यापारी युवक के अपहरण का ड्रामा, पति स्वयं भाग गया था घर से
 रानीगंज के "मिट्टी के लाल" गोपाल आचार्य ने निर्दलीय प्रत्याशी के रूप में भरा पर्चा
 रानीगंज में भाजपा का बड़ा दांव: अधिवक्ता पार्थ घोष हुए चुनावी रण में भाजपा के उम्मीदवार
रानीगंज का चुनावी रण: राहुल घोष की हुमायूं कबीर की आम जनता उन्नयन पार्टी एंट्री से क्या बिगड़ेगा दिग्गजों का समीकरण?
 रानीगंज के बड़े चावल निर्यातक अजय कयाल के ठिकानों पर ED का छापा, भारी सुरक्षा बल तैनात