रानीगंज-रानीगंज डीएवी पब्लिक स्कूल में भारत के पहले प्रधानमंत्री पंडित जवाहरलाल नेहरू के जन्मदिन के उपलक्ष्य में ‘बाल दिवस’ समारोह बड़े ही उत्साह और उमंग के साथ मनाया गया. यह कार्यक्रम दो दिनों तक आयोजित किया गया, जिसमें प्राइमरी और सेकेंडरी विभाग के बच्चों के लिए अलग-अलग कार्यक्रमों की व्यवस्था की गई थी. 13 नवंबर, 2024 को प्राइमरी विभाग के शिक्षकों ने कक्षा 3 से 7 तक के बच्चों के लिए मनोरंजक गतिविधियों का आयोजन किया. इस दौरान शिक्षकों द्वारा बच्चों के लिए प्रार्थना सभा का आयोजन किया गया, जिसमें पंडित जवाहरलाल नेहरू की योगदान और जीवन पर भाषण प्रस्तुत किए गए. इसके साथ ही शिक्षकों ने गीत और नृत्य प्रस्तुत किए, जिसे बच्चों ने बहुत आनंद के साथ देखा और सराहा. इस दिन को विशेष बनाने के लिए स्कूल के शिक्षकों ने बच्चों के लिए एक शानदार प्रस्तुति दी, जिसमें बच्चों के मनोरंजन के साथ-साथ उन्हें प्रेरणादायक संदेश भी दिए गए. प्रारंभ में शिक्षिकाओं ने एक समूह नृत्य प्रस्तुत किया, जिसमें भारतीय संस्कृति की झलक दिखाई दी. कुछ शिक्षकों ने बच्चों के लिए बाल अधिकारों और शिक्षा पर एक सुंदर कविता प्रस्तुत की. कविता के माध्यम से बच्चों को उनकी शिक्षा और अधिकारों का महत्व समझाने का प्रयास किया गया. भाषण के माध्यम से पंडित जवाहरलाल नेहरू को श्रद्धांजलि दी गई, जो बच्चों के अधिकारों, देखभाल और शिक्षा के बारे में जागरूकता बढ़ाने के अथक प्रयास जाने जाते हैं. इसके साथ-साथ बच्चों के खुशी के लिए ‘प्रतिभा खोज’ (टैलेंट हंट) कार्यक्रम रखा गया, जिसमें सभी बच्चों ने बढ़-चढ़कर भाग लिया.इस अवसर पर प्राचार्या मंदिरा दे जी ने सभी शिक्षकों और बच्चों को धन्यवाद दिए और उन्होंने बच्चों को मेहनत से पढ़ाई करने और अपने जीवन में अनुशासन बनाए रखने का संदेश दिया.
14 नवंबर, 2024 दूसरे दिन सेकेंडरी विभाग के शिक्षकों ने कक्षा आठवीं से 12वीं तक के बच्चों के लिए एक अनोखा और विशेष कार्यक्रम आयोजित किया, जिसमें बाल दिवस का पूरा कार्यक्रम एक नाटकीय रूप में प्रस्तुत किया गया. यहाँ भी नेहरू जी पर भाषण, गीत और नृत्य का कार्यक्रम शामिल था। शिक्षकों द्वारा प्रस्तुत मनोरंजन और प्रेरणादायक कार्यक्रमों ने बच्चों के दिलों में जोश भर दिया. इसके बाद एक वरिष्ठ शिक्षक ने बच्चों को प्रेरणादायक भाषण दिया और उन्हें नेहरू जी के आदर्शों का पालन करने के लिए प्रेरित किया. कार्यक्रम के अंतिम चरण में बच्चों के लिए एक ‘फैशन शो’ का आयोजन किया गया. बच्चों ने इसमें बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया और अपनी अद्भुत कलाकृति और शैली को बड़े सुंदर ढंग से प्रस्तुत किया.फैशन शो में बच्चों ने विविध परिधानों और परिस्थितियों से सभी का मन मोह लिया. बाल दिवस का यह कार्यक्रम बच्चों के लिए अत्यंत मनोरंजक और प्रेरणादायक रहा.सभी बच्चों और शिक्षकों ने मिलकर इस दिन को यादगार बना दिया.



0 टिप्पणियाँ