बांकुडा में जिला प्रशासन का औचक निरीक्षण: पेयजल योजनाओं और मध्याह्न भोजन की गुणवत्ता की जांच



बांकुडा: जिला शासक सियाद एन और जिला पुलिस अधीक्षक वैभव तिवारी ने बांकुडा जिले के विभिन्न ब्लॉकों में औचक निरीक्षण किया.इस दौरान उन्होंने पेयजल योजनाओं की प्रगति, मध्याह्न भोजन की गुणवत्ता और आवास योजनाओं के कार्यों की समीक्षा की.

 अधिकारियों ने राज्य सरकार की घर-घर पेयजल सेवा योजना के कार्यों का जायजा लिया.दारकेश्वर नदी बेसिन में स्थित जल पंपों की स्थिति का भी निरीक्षण किया गया.




मध्याह्न भोजन की गुणवत्ता की जांच: छतना के शिउली पहाड़ी प्राथमिक विद्यालय में मध्याह्न भोजन की गुणवत्ता की जांच की गई। अधिकारियों ने छात्रों और उनके अभिभावकों से बातचीत कर भोजन की गुणवत्ता के बारे में जानकारी ली,वहीं छतना एक नंबर प्रखंड के मिरगा गांव में आवास योजना के मकानों का सर्वेक्षण कार्य की भी समीक्षा की गई.

ग्रामीणों से बातचीत: अधिकारियों ने गांव के लोगों से सीधे बातचीत कर उनकी समस्याओं को सुना.

 इस विशेष कार्यक्रम में बांकुरा एसडीओ, एडीएम और छतना बीडीओ सौरभ ढल सहित जिला और ब्लॉक प्रशासन के अधिकारी उपस्थित थे.


दरअसल जिला प्रशासन का यह औचक निरीक्षण राज्य सरकार की विभिन्न योजनाओं के क्रियान्वयन का जायजा लेने का एक प्रयास है. इस निरीक्षण से प्राप्त जानकारी के आधार पर आवश्यक कार्रवाई की जाएगी.

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ

 रेड लाइट एरिया लच्छीपुर में अय्याशी पड़ी भारी, मारपीट कर रुपये छीनने का आरोप
 रानीगंज: शिशु बागान मोड़ के पास बड़ी चोरी, घर की छत पर थी मालकिन और नीचे से 35 लाख के जेवर पार
 जामुड़िया में ईडी का बड़ा धमाका: रानीगंज के हार्डवेयर व्यवसायी राजेश बंसल के घर छापेमारी, नोट गिनने की मशीन मंगवाई गई
 पश्चिम बंग प्रादेशिक मारवाड़ी सम्मेलन की महासभा को लेकर उठा विवाद: आरोपों-प्रत्यारोपों का दौर
 रानीगंज में किन्नरों का प्रदर्शन कर सड़क अवरोध किया, एक व्यक्ति पर मारपीट और छीनाझपटी का आरोप
 रानीगंज के व्यापारी युवक के अपहरण का ड्रामा, पति स्वयं भाग गया था घर से
 रानीगंज के "मिट्टी के लाल" गोपाल आचार्य ने निर्दलीय प्रत्याशी के रूप में भरा पर्चा
 रानीगंज में भाजपा का बड़ा दांव: अधिवक्ता पार्थ घोष हुए चुनावी रण में भाजपा के उम्मीदवार
 रानीगंज के बड़े चावल निर्यातक अजय कयाल के ठिकानों पर ED का छापा, भारी सुरक्षा बल तैनात
रानीगंज का चुनावी रण: राहुल घोष की हुमायूं कबीर की आम जनता उन्नयन पार्टी एंट्री से क्या बिगड़ेगा दिग्गजों का समीकरण?