नारायणकुड़ी हाईवॉल प्रोजेक्ट: स्थानीयों की समस्याओं पर बैठक, समाधान की उम्मीद




रानीगंज-: ईसीएल के कुनुस्टोरिया एरिया अंतर्गत चलनेवाली नारायणकुड़ी हाईवॉल प्रोजेक्ट में चल रहे ब्लास्टिंग के कारण स्थानीय लोगों को हो रही परेशानी को लेकर सोमवार को एक महत्वपूर्ण बैठक हुई. इस बैठक में पश्चिम बर्धमान जिला टीएमसी के अध्यक्ष नरेंद्र नाथ चक्रवर्ती ,जिला सभाधिपति विश्वनाथ बाउरी,आईएनटीटीयूसी जिला।अध्यक्ष अभिजीत घटक के नेतृत्व में स्थानीय ग्राम पंचायत के पदाधिकारी और ग्रामीणों ने ईस्टर्न कोलफील्ड्स लिमिटेड के अधिकारियों के साथ बैठक किया.


स्थानीय लोगों ने बताया कि लगातार हो रहे अवैज्ञानिक ब्लास्टिंग से उनके घरों को नुकसान पहुंच रहा है और वे दहशत में जी रहे हैं.इसके अलावा, इतने बड़े प्रोजेक्ट होने के बावजूद, गांव का विकास नहीं हो रहा है और प्रबंधन की ओर से सीएसआर के तहत कोई काम नहीं किया जा रहा है.बैठक में सभी पक्षों ने अपनी-अपनी बातें रखीं. नरेंद्र नाथ चक्रवर्ती ने कहा कि उन्होंने ईस्टर्न कोलफील्ड्स लिमिटेड के अधिकारियों से स्थानीय लोगों की समस्याओं का समाधान करने का आग्रह किया है. उन्हें उम्मीद है कि कंपनी के अधिकारी इस मामले में सकारात्मक कदम उठाएंगे.वहीं, प्रोजेक्ट के जनरल मैनेजर ने कहा कि उन्होंने स्थानीय लोगों की बातों को सुना है और भविष्य में नियंत्रित तरीके से ब्लास्टिंग की जाएगी ताकि ग्रामीणों को कोई परेशानी न हो.


वहीं ग्रामीणों ने कहा कि अगर ईस्टर्न कोलफील्ड्स लिमिटेड के अधिकारी अपने आश्वासन को पूरा नहीं करते हैं, तो नरेंद्र नाथ चक्रवर्ती ने बड़े पैमाने पर आंदोलन करने की चेतावनी दी है.


यह बैठक स्थानीय लोगों और ईसीएल के बीच एक महत्वपूर्ण संवाद का माध्यम बनी. अब देखना होगा कि कंपनी स्थानीय लोगों की समस्याओं का समाधान करने में कितनी सफल होती है 

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ

 रेड लाइट एरिया लच्छीपुर में अय्याशी पड़ी भारी, मारपीट कर रुपये छीनने का आरोप
 पश्चिम बंग प्रादेशिक मारवाड़ी सम्मेलन की महासभा को लेकर उठा विवाद: आरोपों-प्रत्यारोपों का दौर
 रानीगंज में किन्नरों का प्रदर्शन कर सड़क अवरोध किया, एक व्यक्ति पर मारपीट और छीनाझपटी का आरोप
 रानीगंज पुलिस ने मंगलपुर स्तिथ होटल से 10 लाख रुपयों सहित 7 जुआरियों को गिरफ्तार किया
 रानीगंज के व्यापारी युवक के अपहरण का ड्रामा, पति स्वयं भाग गया था घर से
 प्रयागराज महाकुंभ भगदड़: जामुड़िया के 42 वर्षीय बिनोद रूईदास का शव लेकर पहुंची यूपी पुलिस
 रानीगंज में फाल्गुन एकादशी पर भव्य श्री श्याम निशान यात्रा, हजारों भक्तों ने लगाई हाजिरी,गूंज उठा जय श्री श्याम से
 गोपाष्टमी के अवसर पर रानीगंज में विशाल शोभायात्रा और मेला: गौशाला ने जारी किया डिजिटल स्मारिका
 रानीगंज की बदहाल सड़कों का कायाकल्प शुरू, लोगों में खुशी की लहर,शहर के 4 रास्तों की होगी पक्कीकरण
 रानीगंज के श्री श्री सीताराम मंदिर में उमड़ा भक्ति का सैलाब, लड्डू गोपाल संग खेली गई मनमोहक फूलों की होली