- 19 दिसंबर: दिव्यांग व्यक्तियों के अंगों की नाप ली जाएगी.
- 20-21 दिसंबर: शिविर में ही अंग बनाए जाएंगे.
- 22 दिसंबर: दिव्यांग व्यक्तियों को अंग प्रदान किए जाएंगे और उनकी जांच की जाएगी.
- पंजीकरण की अंतिम तिथि: 15 दिसंबर
रानीगंज: मारवाड़ी युवा मंच रानीगंज शाखा द्वारा दिव्यांगों के जीवन में खुशियां भरने का एक अनूठा प्रयास किया जा रहा है. शाखा द्वारा 19 दिसंबर से 22 दिसंबर तक श्री सीताराम जी भवन में एक चार दिवसीय शिविर का आयोजन किया जा रहा है.इस शिविर में दिव्यांग व्यक्तियों को निशुल्क अंग प्रत्यारोपण, सुनने की मशीनें और बैसाखियां प्रदान की जाएंगी.इस शिविर की जानकारी संस्था के पदाधिकारियों ने प्रेस कॉन्फ्रेंस कर किया. बांसड़ा के प्रांस हाईवे इन में यह प्रेस मीट का आयोजन किया गया जहां मारवाड़ी युवा मंच रानीगंज शाखा के अध्यक्ष प्रतीक मोर ,सचिव अंशु कजरिया, कोषाध्यक्ष अमित बजाज ,सलाहकार राजेश जिंदल, विशाल बगड़िया, अमित मित्तल ,आयुष सरायां आदि उपस्थित थे .इस मौके पर मारवाड़ी युवा मंच रानीगंज शाखा के सलाहकार राजेश जिंदल ने बताया कि दिसंबर महीने की 19 तारीख से 22 तारीख तक चार दिवसीय शिविर का आयोजन किया गया है, जहां दिव्यांग व्यक्तियों को निशुल्क अंग प्रत्यारोपण किया जाएगा. इसके साथ ही कान की मशीन और बैसाखी प्रदान की जाएगी. उन्होंने बताया कि 100 कान की मशीन प्रदान की जाएगी ,जबकि वैशाखी के लिए जितने लोग भी पंजीकृत होंगे ,उन सबको बैसाखियां प्रदान की जाएंगे उन्होंने कहा कि सिर्फ रानीगंज ही नहीं बल्कि अन्य जिलों से भी दिव्यांग लोगों को यह सुविधा दी जाएगी. इस शिविर का मकसद समाज में दिव्यागों को सम्मान के साथ जीने का मौका प्रदान करना है.उन्होंने बताया कि 19 तारीख को दिव्यांगो के अंगों का नाप लिया जाएगा और उसके बाद शिविर में ही इन अंगों को बनाया जाएगा और 22 तारीख को इन अंगों को उन दिव्यांगो के जांच की जाएगी की अंग लगाने के बाद वह सही तरीके से काम करेंगे या नहीं. इसके साथ ही दिव्यांगों के लिए भोजन की भी व्यवस्था रहेगी.15 दिसंबर पंजीकरण की आखिरी तारीख होगी. संगठन की तरफ से 200 दिव्यांग लोगों के निशुल्क अंग प्रत्यारोपण करने का लक्ष्य रखा गया है.
इस पुनीत कार्य में सत्यम स्मेल्टर्स प्राइवेट लिमिटेड का महत्वपूर्ण योगदान है.भगवान महावीर विकलांग सहायता समिति के डॉक्टर दिव्यांग व्यक्तियों के अंगों की नाप लेंगे.











0 टिप्पणियाँ