सलिल चौधरी की जन्मशताब्दी: जन आंदोलन के संगीत को किया गया याद



रानीगंज: पश्चिम बंग गणतांत्रिक लेखक संघ शिल्पी संघ,रानीगंज ने गुरुवार को कुमार बाजार क्षेत्र में सलिल चौधरी की जन्मशताब्दी समारोह का आयोजन किया.इस विशेष सांस्कृतिक कार्यक्रम के माध्यम से प्रसिद्ध संगीतकार सलिल चौधरी के जीवन और उनके संगीत को श्रद्धांजलि दी गई.



कार्यक्रम में प्रसिद्ध कलाकार शुबो प्रसाद नंदी मजूमदार ने सलिल चौधरी के विभिन्न कालजयी गीतों की प्रस्तुति दी.उन्होंने अपने गायन के माध्यम से बताया कि कैसे संगीत जन आंदोलन में एक महत्वपूर्ण भूमिका निभाता है और आज भी उतना ही प्रासंगिक है. मजूमदार ने सलिल चौधरी के गीतों को अपने शब्दों में इस तरह समझाया कि दर्शक भावुक हो उठे.



इस अवसर पर पूर्व सांसद वंश गोपाल चौधरी ने इस अवसर पर कहा कि सलिल चौधरी के संगीत को हमेशा जन आंदोलनों से जोड़ा जाता रहा है. उनके गीतों ने लोगों को एकजुट किया और उन्हें संघर्ष के लिए प्रेरित किया. संगीतकार शुबो प्रसाद नंदी मजूमदार ने अपने प्रदर्शन के माध्यम से इस बात को और अधिक स्पष्ट किया.


इस कार्यक्रम में आसनसोल के पूर्व सांसद एवं सीटू के जिला सचिव वंशगोपाल चौधरी, रानीगंज के पूर्व विधायक रुनु दत्ता, पश्चिम बंगाल की जनवादी लेखका शिल्पी संघ के जिला सचिव अनुप मित्रा आदि विशेष रूप से उपस्थित थे.


कार्यक्रम को सफल बनाने में रानीगंज शाखा अध्यक्ष वासुदेव मंडल चट्टोपाध्याय, संयुक्त सचिव अभिजीत खा, अशिताभ दासगुप्ता का महत्वपूर्ण योगदान रहा.


हालाँकि कार्यक्रम रानीगंज के सुदूर इलाके में आयोजित किया गया था, लेकिन श्रोताओं की संख्या काफी अच्छी रही. सभी ने संगीत का आनंद लिया.

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ

 रेड लाइट एरिया लच्छीपुर में अय्याशी पड़ी भारी, मारपीट कर रुपये छीनने का आरोप
 रानीगंज: शिशु बागान मोड़ के पास बड़ी चोरी, घर की छत पर थी मालकिन और नीचे से 35 लाख के जेवर पार
 जामुड़िया में ईडी का बड़ा धमाका: रानीगंज के हार्डवेयर व्यवसायी राजेश बंसल के घर छापेमारी, नोट गिनने की मशीन मंगवाई गई
 पश्चिम बंग प्रादेशिक मारवाड़ी सम्मेलन की महासभा को लेकर उठा विवाद: आरोपों-प्रत्यारोपों का दौर
 रानीगंज में किन्नरों का प्रदर्शन कर सड़क अवरोध किया, एक व्यक्ति पर मारपीट और छीनाझपटी का आरोप
 रानीगंज के व्यापारी युवक के अपहरण का ड्रामा, पति स्वयं भाग गया था घर से
 रानीगंज के "मिट्टी के लाल" गोपाल आचार्य ने निर्दलीय प्रत्याशी के रूप में भरा पर्चा
 रानीगंज में भाजपा का बड़ा दांव: अधिवक्ता पार्थ घोष हुए चुनावी रण में भाजपा के उम्मीदवार
रानीगंज का चुनावी रण: राहुल घोष की हुमायूं कबीर की आम जनता उन्नयन पार्टी एंट्री से क्या बिगड़ेगा दिग्गजों का समीकरण?
 रानीगंज के बड़े चावल निर्यातक अजय कयाल के ठिकानों पर ED का छापा, भारी सुरक्षा बल तैनात