रानीगंज: रानीगंज के 35 नम्बर वार्ड के माजार शरीफ आज़ाद नगर इलाके में एक भाड़े के घर में 52 वर्षीय होमेओपेथी चिकित्सक लालमोहन खान का शव फांसी के फंदे से अपने डिस्पेंसरी से लटका मिला.यह घटना तब सामने आई जब स्थानीय लोगों ने घर से बदबू आती हुई तथा बन्द दरवाज़े से खून निकलते देख पुलिस को सूचित किया.
मृतक लालमोहन खान रानीगंज के तरबांगला राजपाड़ा इलाके का रहने वाला था और पिछले कुछ दिनों से आर्थिक तंगी के कारण मानसिक तनाव से गुजर रहा था.परिवार के सदस्यों का कहना है कि वह तीन दिन पहले घर से काम पर जाने की बात कहकर गया था और फिर वापस नहीं लोटे.
घटना की सूचना पाकर 35 नंबर वार्ड पार्षद अख्तरी खातून मौके पर पहुंची उन्होंने बताया कि स्थानीय लोगों ने उन्हें जानकारी दी की होम्योपैथिक चिकित्सक डॉक्टर लालमोहन खां ने फांसी लगा ली है. वह यहां पर किराए पर चेंबर लेकर लोगों का इलाज किया करते थे .3 महीने से वह यहां पर थे आज सुबह स्थानीय लोगों ने देखा कि उनके चैंबर के बंद शटर के अंदर से खून बहकर बाहर आ रहा है इस पर स्थानीय लोगों ने पुलिस में ईत्तला की. पुलिस आई तो देखा कि डॉक्टर लालमोहन ने फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली है शव से बदबू आ रही थी इसलिए यह समझा जा रहा है कि उन्होंने कुछ दिनों पहले ही आत्महत्या की है.पार्षद ने कहा कि यह बड़े अफसोस की बात है कि एक चिकित्सक होकर भी डॉक्टर लालमोहन ने आत्महत्या कर ली वह इंसान जो दूसरों को जीवन दान करता था ,उसने खुद आत्महत्या का रास्ता चुन लिया. उन्होंने बताया कि ऐसी जानकारी मिल रही है कि उनकी पत्नी आईसीडीएस कर्मी हैं।.वहीं घटना की जानकारी पाकर रानीगंज बोरो चेयरमैन मुजम्मिल शहजादा भी मौके पर पहुंचे
पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए आसनसोल जिला अस्पताल भेज दिया है। इस मामले में पुलिस ने अस्वाभाविक मौत का मामला दर्ज किया है.












0 टिप्पणियाँ