रानीगंज पुलिस ने चोरी के आभूषण सहित नकदी बरामद, तीन गिरफ्तार




  • -रानीगंज थाना क्षेत्र में हुई चोरी की घटना का खुलासा
  • -तीन बदमाशों को गिरफ्तार किया गया
  • -चोरी के सोने-चांदी के आभूषण और नकदी बरामद
  • -बदमाश पहले भी कई चोरी के मामलों में शामिल रह चुका है


रानीगंज- रानीगंज थाना क्षेत्र में बीते दिन हुई चोरी की घटना का पुलिस ने खुलासा कर दिया है. पुलिस ने चोरी के आभूषणों के साथ ही नकदी भी बरामद कर ली है और इस मामले में तीन आरोपियों को गिरफ्तार किया है.शुक्रवार को रानीगंज थाना प्रभारी विकास दत्ता ने इस विषय में पत्रकारों को जानकारी दिया.



मामले के अनुसार, 14 नवंबर को दोपहर में रानीगंज थाना क्षेत्र के गिरजा पारा हल्दी फैक्ट्री इलाके में दीपक सिंह नामक एक व्यक्ति के घर में 40 हजार नगदी तथा सोना चोरी हुई थी. घर के सदस्यों के अनुपस्थित में तीन बदमाशों ने पीछे के दरवाजे से घर में घुसकर अलमारी में रखे सोने-चांदी के आभूषण और नकदी चुरा ली थी.


घटना की सूचना मिलने पर पुलिस ने तुरंत कार्रवाई शुरू कर दी और आसपास के क्षेत्र में घेराबंदी कर दी. पुलिस ने सोने के आभूषण बेचने वालों शहर को भी सतर्क रहने के लिए कहा.


पुलिस को सफलता तब मिली जब 16 नवंबर को एक सोने की दुकान पर गिरजा पाड़ा निवासी बादशाह खान एक महिला एक अंगूठी लेकर आभूषण विक्रेता।के दुकान पर आया . अंगूठी पर दीपक नाम उत्कीर्ण था, जिसे महिला ने अब्बास नाम से दुकानदार से बदलने के लिए कहा था. इस पर दुकानदार को शक हुआ और उसने रानीगंज पुलिस को सूचना दी.


पुलिस ने सीसीटीवी फुटेज की मदद से बदमाश की पहचान की. बदमाश की पहचान बादशाह खान के रूप में हुई.रानीगंज थाना प्रभारी विकास दत्ता के निर्देश पर पीसी पार्टी प्रीतम पॉल, मो0 परवेज एवं श्रीकांत पांजा ने दबिश कर सबसे पहले बादशाह खान को धर दबोचा. बादशाह खान पहले भी 14 मोटरसाइकिल चोरी के मामलों में शामिल रह चुका है.


पुलिस ने 19 नवंबर की रात को बादशाह खान से पूछताछ कर उसके दो साथियों अभिजीत गौंड और अर्जुन पासवान को गिरफ्तार कर लिया. पुलिस ने उनके पास से चोरी के सोने-चांदी के आभूषण और लगभग 35 हजार रुपये की नकदी बरामद की.


पुलिस ने तीनों आरोपियों को आसनसोल जिला अदालत में पेश किया. अदालत ने तीनों को तीन दिन के लिए पुलिस हिरासत में भेज दिया.

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ

 रेड लाइट एरिया लच्छीपुर में अय्याशी पड़ी भारी, मारपीट कर रुपये छीनने का आरोप
 जामुड़िया में ईडी का बड़ा धमाका: रानीगंज के हार्डवेयर व्यवसायी राजेश बंसल के घर छापेमारी, नोट गिनने की मशीन मंगवाई गई
 रानीगंज: शिशु बागान मोड़ के पास बड़ी चोरी, घर की छत पर थी मालकिन और नीचे से 35 लाख के जेवर पार
 पश्चिम बंग प्रादेशिक मारवाड़ी सम्मेलन की महासभा को लेकर उठा विवाद: आरोपों-प्रत्यारोपों का दौर
 रानीगंज में किन्नरों का प्रदर्शन कर सड़क अवरोध किया, एक व्यक्ति पर मारपीट और छीनाझपटी का आरोप
 रानीगंज के व्यापारी युवक के अपहरण का ड्रामा, पति स्वयं भाग गया था घर से
रानीगंज गौशाला चुनाव: 'दलिया ग्रुप' ने फिर एक बार लहराया परचम, सभी 19 सीटों पर कब्जा
 चार्टेड एकॉउंटेंट अजय कुमार बगड़िया के नेतृत्व में आध्यात्मिक एवं स्ट्रेस मैनेजमेंट यात्रा का आयोजन
  आसनसोल संहति रेजिडेंसी में रात 12 बजे महिला को धमकाने का आरोप, निवासियों ने प्रोजेक्ट हेड से मांगी सुरक्षा, रजिस्ट्रेशन न होने पर मेंटेनेंस बंद
 रानीगंज के चार्टर्ड अकाउंटेंट्स ने मैदान में दिखाया दम; 'लॉ चैंपियंस' बनी पहले सीएपीएल की विजेता