पश्चिम बंगाल के उलुबेरिया में पटाखों से लगी आग, जलने से हुई 3 मासूमों की मौत, दो घायल





कोलकाता( पीबी टीवी) - पटाखों के कारण तीन बच्चों की जान चली गई है. पश्चिम बंगाल के हावड़ा जिले के उलुबेरिया में शुक्रवार रात दर्दनाक हादसा हो गया । फुलझड़ी के एक घर में आग लगने से तीन बच्चों की मौत हो गई है, जबकि दो गंभीर रूप से घायल हो गए हैं. मृतकों में तानिया मिस्त्री (11), ईशान धारा (3) और मुमताज खातून (5) शामिल हैं। हादसे में मनीषा खातून समेत दो लोग गंभीर रूप से घायल हो गये हैं. उनका अस्पताल में इलाज चल रहा है.घटना शुक्रवार रात उलुबेरिया नगर पालिका के वार्ड नंबर 27 के बनिताला में हुई. सूचना मिलने पर उलुबेरिया थाने की पुलिस और दमकलकर्मी मौके पर गये.

स्थानीय सूत्रों के मुताबिक, घटना बुनीटाला में उलुबेरिया फ्लाईओवर के पास हुई. स्थानीय निवासी काजल मिस्त्री के घर के अंदर कुछ बच्चे आतिशबाजी कर रहे थे. उसी समय  चिंगारी किसी चीज पर गिरी और घर में आग लग गयी. वे तीनों बच्चे घर से बाहर नहीं निकल सके. उधर, आग लगने के बाद पड़ोसी घर से बाल्टियां लेकर आए और पानी डालने लगे। लेकिन आग पर काबू पाना संभव नहीं हो सका. आग फैलने लगी. जब तक दमकलकर्मियों ने आग पर काबू पाया, तब तक सबकुछ खत्म हो चुका था।गंभीर हालत में उन्हें अस्पताल ले जाया गया, डॉक्टरों ने तीनों बच्चों को मृत घोषित कर दिया. दो का गंभीर हालत में उलूबेरिया मेडिकल कॉलेज में इलाज चल रहा है।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ

 रेड लाइट एरिया लच्छीपुर में अय्याशी पड़ी भारी, मारपीट कर रुपये छीनने का आरोप
 रानीगंज: शिशु बागान मोड़ के पास बड़ी चोरी, घर की छत पर थी मालकिन और नीचे से 35 लाख के जेवर पार
 पश्चिम बंग प्रादेशिक मारवाड़ी सम्मेलन की महासभा को लेकर उठा विवाद: आरोपों-प्रत्यारोपों का दौर
 जामुड़िया में ईडी का बड़ा धमाका: रानीगंज के हार्डवेयर व्यवसायी राजेश बंसल के घर छापेमारी, नोट गिनने की मशीन मंगवाई गई
 रानीगंज में किन्नरों का प्रदर्शन कर सड़क अवरोध किया, एक व्यक्ति पर मारपीट और छीनाझपटी का आरोप
 रानीगंज के व्यापारी युवक के अपहरण का ड्रामा, पति स्वयं भाग गया था घर से
 रानीगंज के "मिट्टी के लाल" गोपाल आचार्य ने निर्दलीय प्रत्याशी के रूप में भरा पर्चा
 रानीगंज के बड़े चावल निर्यातक अजय कयाल के ठिकानों पर ED का छापा, भारी सुरक्षा बल तैनात
 शोक की लहर: रानीगंज के प्रतिष्ठित कराटे मास्टर मिहिर बाग का सड़क हादसे में निधन, परिवार गंभीर रूप से घायल
 चार्टेड एकॉउंटेंट अजय कुमार बगड़िया के नेतृत्व में आध्यात्मिक एवं स्ट्रेस मैनेजमेंट यात्रा का आयोजन