इलेक्ट्रिक स्कूटी हादसा में एक व्यक्ति की बस से कुचल कर हुई मौत,सड़क सुरक्षा पर उठे सवाल




रानीगंज- 19 नंबर राष्ट्रीय राजमार्ग मंगलपुर पर एक दिल दहला देने वाली घटना में एक व्यक्ति की मौत हो गई. मृतक की पहचान रानीगंज के एगरा ग्राम पंचायत अंचल के निवासी 52 वर्षीय समर चंद्र गोराई के रूप में हुई है. बताया जा रहा है कि वह अपनी इलेक्ट्रिक स्कूटी से दुर्गापुर जा रहे थे, तभी बहरमपुर जाने वाली एक तेज रफ्तार यात्री भरे बस ने उन्हें कुचल दिया,जिससे घटनास्थल पर ही उनकी मौत हो गयी.

घटनास्थल पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए आसनसोल जिला अस्पताल भेज दिया , वहीं, बस को भी जब्त कर लिया गया है. स्थानीय लोगों का कहना है कि राष्ट्रीय राजमार्ग पर इस तरह से इलेक्ट्रिक स्कूटी चलाना काफी खतरनाक है और इस तरह की घटनाएं पहले भी हो चुकी हैं.




इस घटना से स्थानीय लोगो ने सड़क सुरक्षा पर गंभीर सवाल खड़े किये.


उनका कहना है कि वाहनों की बढ़ती संख्या के साथ ही सड़क पर दुर्घटनाओं का खतरा भी बढ़ गया है. लोग सड़क सुरक्षा नियमों का पालन नहीं करते, जिसके कारण दुर्घटनाएं होती हैं. प्रशासन को सड़क सुरक्षा के लिए कड़े कदम उठाने चाहिए और लोगों को जागरूक करना चाहिए,साथ ही नियमों का उल्लंघन करने वालों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई करना चाहिए.

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ

 रेड लाइट एरिया लच्छीपुर में अय्याशी पड़ी भारी, मारपीट कर रुपये छीनने का आरोप
 रानीगंज: शिशु बागान मोड़ के पास बड़ी चोरी, घर की छत पर थी मालकिन और नीचे से 35 लाख के जेवर पार
 जामुड़िया में ईडी का बड़ा धमाका: रानीगंज के हार्डवेयर व्यवसायी राजेश बंसल के घर छापेमारी, नोट गिनने की मशीन मंगवाई गई
 पश्चिम बंग प्रादेशिक मारवाड़ी सम्मेलन की महासभा को लेकर उठा विवाद: आरोपों-प्रत्यारोपों का दौर
 रानीगंज में किन्नरों का प्रदर्शन कर सड़क अवरोध किया, एक व्यक्ति पर मारपीट और छीनाझपटी का आरोप
 रानीगंज के व्यापारी युवक के अपहरण का ड्रामा, पति स्वयं भाग गया था घर से
 रानीगंज के "मिट्टी के लाल" गोपाल आचार्य ने निर्दलीय प्रत्याशी के रूप में भरा पर्चा
 रानीगंज में भाजपा का बड़ा दांव: अधिवक्ता पार्थ घोष हुए चुनावी रण में भाजपा के उम्मीदवार
रानीगंज का चुनावी रण: राहुल घोष की हुमायूं कबीर की आम जनता उन्नयन पार्टी एंट्री से क्या बिगड़ेगा दिग्गजों का समीकरण?
 चार्टेड एकॉउंटेंट अजय कुमार बगड़िया के नेतृत्व में आध्यात्मिक एवं स्ट्रेस मैनेजमेंट यात्रा का आयोजन