गाड़ियों को रोककर लूटपाट करने वाले गैंग के चार सदस्य हथियारों के साथ गिरफ्तार





सिलीगुड़ी (पीबी टीवी) - नेशनल हाई रोड पर मालवाहक गाड़ी को रोककर लूटपाट करने वाले चार लोगों को पुलिस ने पकड़ा है। सादे लिबास में एनजेपी थाने की पुलिस ने इनको गिरफ्तार किया है, उनके पास से कई धारदार हथियार बरामद किये गये हैं. 

एशियन हाईवे हो या नेशनल हाईवे पर मौका मिलने पर लुटेरों की एक गिरोह गाड़ी चालकों को डरा-धमकाकर गाड़ी लूट लेते थे। पुलिस के पास काफी समय से ऐसी शिकायतें आ रही थीं. सादे लिबास में एनजेपी थाने की पुलिस ने भी गिरोह को पकड़ने के लिए जाल बिछाया था. अंततः सफलता मिली है. मंगलवार को फुलबारी कैनाल रोड के पुतिमारी इलाके में चार लुटेरों का एक समूह डकैती करने की फिराक में था. पुलिस ने गुप्त सूत्रों से मिली सूचना के आधार पर फूलबाड़ी कैनाल रोड में छापेमारी की. उन चारों लुटेरों को रंगे हाथ पकड़ लिया. उनके पास से कई धारदार हथियार बरामद किये गये है. गिरफ्तार लोगों में फुलबाड़ी नवापारा  निवासी अमल बर्मन, भोलामोड़ निवासी विशाल, साउथ कॉलोनी निवसी एमडी अख्तर और मिलनपल्ली निवासी शुभम अग्रवाल राय शामिल हैं।  । मालूम हो कि उन पर असामाजिक गतिविधियों के कई आरोप हैं. गुरुवार को गिरफ्तार लोगों को पांच दिन की रिमांड की अर्जी देकर जलपाईगुड़ी कोर्ट में पेश किया गया.

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ

 रेड लाइट एरिया लच्छीपुर में अय्याशी पड़ी भारी, मारपीट कर रुपये छीनने का आरोप
 रानीगंज: शिशु बागान मोड़ के पास बड़ी चोरी, घर की छत पर थी मालकिन और नीचे से 35 लाख के जेवर पार
 जामुड़िया में ईडी का बड़ा धमाका: रानीगंज के हार्डवेयर व्यवसायी राजेश बंसल के घर छापेमारी, नोट गिनने की मशीन मंगवाई गई
 पश्चिम बंग प्रादेशिक मारवाड़ी सम्मेलन की महासभा को लेकर उठा विवाद: आरोपों-प्रत्यारोपों का दौर
 रानीगंज में किन्नरों का प्रदर्शन कर सड़क अवरोध किया, एक व्यक्ति पर मारपीट और छीनाझपटी का आरोप
 रानीगंज के व्यापारी युवक के अपहरण का ड्रामा, पति स्वयं भाग गया था घर से
 रानीगंज के "मिट्टी के लाल" गोपाल आचार्य ने निर्दलीय प्रत्याशी के रूप में भरा पर्चा
 रानीगंज में भाजपा का बड़ा दांव: अधिवक्ता पार्थ घोष हुए चुनावी रण में भाजपा के उम्मीदवार
रानीगंज का चुनावी रण: राहुल घोष की हुमायूं कबीर की आम जनता उन्नयन पार्टी एंट्री से क्या बिगड़ेगा दिग्गजों का समीकरण?
 रानीगंज के बड़े चावल निर्यातक अजय कयाल के ठिकानों पर ED का छापा, भारी सुरक्षा बल तैनात