बांग्ला पोखो द्वारा भोजपुरी गायक पवन सिंह को बहुला में कार्यक्रम करने नहीं देंगे



जामुड़िया: बांग्ला पोखो संगठन ने भोजपुरी गायक पवन सिंह को बहुला में काली पूजा के अवसर पर 3 नवंबर को होने वाले कार्यक्रम करने के खिलाफ विरोध किया है. संगठन के महासचिव गर्ग चटर्जी और पश्चिम बर्दवान जिला संगठन के जिला सचिव अक्षय बनर्जी ने स्पष्ट किया है कि वे पवन सिंह को बंगाल की धरती पर कार्यक्रम करने नहीं देंगे.




पवन सिंह पर आरोप लगाया कि उन्होंने अपने गानों में बंगाली महिलाओं को अश्लील रूप में पेश किया है,पवन सिंह बंगाली महिला को भोग -विलास की वस्तु की तरह अपने गानो में प्रस्तुत किया है . 2024 के लोकसभा चुनाव में भारतीय जनता पार्टी ने पवन सिंह को आसनसोल से प्रत्याशी बनाया था, लेकिन बंगाली समाज ने तीव्र विरोध किया था,यहां तक कि तृणमूल कांग्रेस के महासचिव अभिषेक बनर्जी ने भी इसका विरोध किया था ,इस विरोध को देखते हुए भाजपा ने उन्हें उम्मीदवारी से हटा दिया था,आज उसी दल के विधायक पवन सिंह को बंगाल की धरती पर ला रहे है.

जामुड़िया के टीएमसी के विधायक हरेराम सिंह और उनके बेटे प्रेमपाल सिंह पवन सिंह को बहुला में कार्यक्रम करने के लिए बुला रहे हैं. बांग्ला पोखो संगठन ने इस पर कड़ी आपत्ति जताई है और कहा है कि वे इस कार्यक्रम के खिलाफ कानूनी कार्रवाई की मांग करेंगे.


आसनसोल दुर्गापुर पुलिस कमिश्नरेट में बांग्ला पोखो की ओर से ज्ञापन सौंपा जाएगा. संगठन ने कहा है कि वे पवन सिंह को बंगाल की धरती पर कार्यक्रम करने नहीं देंगे.

हालांकि इस विषय मे विधायक हरे राम सिंह ने कहा कि पवन सिंह एक कलाकार है,उनपर इस तरह का आरोप लगाकर जाति विभेद करना चाहते है.3 नवंबर को उनका कार्यक्रम होना अब तक पूरी तरह से तय है.

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ

 रेड लाइट एरिया लच्छीपुर में अय्याशी पड़ी भारी, मारपीट कर रुपये छीनने का आरोप
 रानीगंज: शिशु बागान मोड़ के पास बड़ी चोरी, घर की छत पर थी मालकिन और नीचे से 35 लाख के जेवर पार
 जामुड़िया में ईडी का बड़ा धमाका: रानीगंज के हार्डवेयर व्यवसायी राजेश बंसल के घर छापेमारी, नोट गिनने की मशीन मंगवाई गई
 पश्चिम बंग प्रादेशिक मारवाड़ी सम्मेलन की महासभा को लेकर उठा विवाद: आरोपों-प्रत्यारोपों का दौर
 रानीगंज में किन्नरों का प्रदर्शन कर सड़क अवरोध किया, एक व्यक्ति पर मारपीट और छीनाझपटी का आरोप
 रानीगंज के व्यापारी युवक के अपहरण का ड्रामा, पति स्वयं भाग गया था घर से
 रानीगंज के "मिट्टी के लाल" गोपाल आचार्य ने निर्दलीय प्रत्याशी के रूप में भरा पर्चा
 रानीगंज में भाजपा का बड़ा दांव: अधिवक्ता पार्थ घोष हुए चुनावी रण में भाजपा के उम्मीदवार
रानीगंज का चुनावी रण: राहुल घोष की हुमायूं कबीर की आम जनता उन्नयन पार्टी एंट्री से क्या बिगड़ेगा दिग्गजों का समीकरण?
 रानीगंज के बड़े चावल निर्यातक अजय कयाल के ठिकानों पर ED का छापा, भारी सुरक्षा बल तैनात