रानीगंज की सर्वश्रेष्ट दुर्गा पूजा कमेटियों को पीबी टीवी द्वारा पुरस्कृत किया गया






   रानीगंज- पश्चिम बंगाल के ख्याति प्राप्त एवं विश्वसनीय न्यूज़ चैनल पीबी टीवी की ओर से प्रत्येक वर्ष की भांति इस वर्ष भी कोयलांचल- शिल्पांचल में बेहतर पूजा करने वाले पूजा कमेटीयों को पुरुष्कृत किया जाता रहा है. इसी क्रम में इस बार भी रानीगंज के 4 पूजा कमेटी को पीबी टीवी की ओर से विभिन्न मापदंडों को लेकर पुरुष्कृत किया गया है. आकर्षनीय पूजा पंडाल ,विशेष प्रकार की लाइटिंग की व्यवस्था, ट्रैफिक व्यवस्था को सुचारू रूप से व्यवस्थित रखने ,तथा विधि व्यवस्था को पूर्ण रूप से माने वाले पूजा कमेटीयो को पुरुष्कृत किया गया है. पूजा कमेटी को अतिथियों के द्वारा मोमेंटो तथा प्रमाण पत्र देकर पुरुष्कृत किया गया.मुख्य रूप से उपस्थित रानीगंज के बोरो चैयरमेन मुजम्मिल शहजादा, पार्षद ज्योति सिंह, उद्योगपति रविंद्र चौधरी सहित कई गणमान्य लोग उपस्थित थे.पुरुष्कृत होने वाले पूजा कमिटियों में सीआरशोल उदय संघ सार्वजनिक दुर्गा पूजा कमेटी, रेलवे रिक्रिएशन दुर्गा पूजा कमेटी, शिशु बागान मैदान दुर्गा पूजा कमेटी एवं महिलाएं द्वारा आयोजित की जाने वाली पूजा प्रमिला संघ दुर्गा पूजा कमेटी को पुरस्कृत किया गया.ज्ञात हो कि पूजा कमेटी को पुरस्कार देने के लिए निर्णायक मंडली के पांच सदस्यों को नियुक्त किया गया था,जो विभिन्न मापदंडों के आधार पर पूजा के कमेटीयो को पुरस्कृत किया गया है. पिछले कई वर्षों से पुरस्कार देने की यह परंपरा चलती आ रही है. उद्योगपति रविंद्र चौधरी ने कहा कि पूजा कमेटियों का मनोबल बढ़ाने के लिए उन्हें पुरस्कार दिया जाना जरूरी है रानीगंज शहर में सभी जाति धर्म के लोग एकता पूर्व के पर्व मनाते हैं एवं पर्व का आनंद उठाते हैं.रानीगंज के बोरो चैयरमेन मुजम्मिल शहजादा ने कहा कि रानीगंज शहर ऐतिहासिक शहर है जहां सभी संप्रदाय के लोग मिलजुल कर एकता का संदेश देते हुए पूजा त्यौहार मनाते हैं इस वर्ष भी दुर्गा पूजा काफी उल्लास से मनाई जा रही है नगर निगम की तरफ से हर तरह का सहयोग पूजा कमेटीयो को दिया जा रहा है। समाजसेवी जुगल प्रसाद गुप्ता ने कहा कि पिछले कई वर्षों से रानीगंज शहर में बेहतर पूजा आयोजित करने वाली कमेटियों को पुरस्कृत किया जाता रहा है.यह हमारे शहर के लिए गौरव की बात है.

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ

 रेड लाइट एरिया लच्छीपुर में अय्याशी पड़ी भारी, मारपीट कर रुपये छीनने का आरोप
 रानीगंज: शिशु बागान मोड़ के पास बड़ी चोरी, घर की छत पर थी मालकिन और नीचे से 35 लाख के जेवर पार
 जामुड़िया में ईडी का बड़ा धमाका: रानीगंज के हार्डवेयर व्यवसायी राजेश बंसल के घर छापेमारी, नोट गिनने की मशीन मंगवाई गई
 पश्चिम बंग प्रादेशिक मारवाड़ी सम्मेलन की महासभा को लेकर उठा विवाद: आरोपों-प्रत्यारोपों का दौर
 रानीगंज में किन्नरों का प्रदर्शन कर सड़क अवरोध किया, एक व्यक्ति पर मारपीट और छीनाझपटी का आरोप
 रानीगंज के व्यापारी युवक के अपहरण का ड्रामा, पति स्वयं भाग गया था घर से
 रानीगंज के "मिट्टी के लाल" गोपाल आचार्य ने निर्दलीय प्रत्याशी के रूप में भरा पर्चा
 रानीगंज में भाजपा का बड़ा दांव: अधिवक्ता पार्थ घोष हुए चुनावी रण में भाजपा के उम्मीदवार
रानीगंज का चुनावी रण: राहुल घोष की हुमायूं कबीर की आम जनता उन्नयन पार्टी एंट्री से क्या बिगड़ेगा दिग्गजों का समीकरण?
 रानीगंज के बड़े चावल निर्यातक अजय कयाल के ठिकानों पर ED का छापा, भारी सुरक्षा बल तैनात