बांकुडा शहर के नतुन चट्टी रुइदास पाड़ा में 182 साल प्राचीन की जा रही कोजागरी लक्ष्मी पूजा




बांकुड़ा-बांकुडा शहर के नतुन चट्टी रुइदास पाड़ा के लोगों ने 182 साल पहले कोजागरी लक्ष्मी पूजा शुरू की थी. जाति धर्म का भेदभाव किए बिना इस पूजा में भाग लेते हैं अंचलवासी.


नतुन चट्टी रुइदास पाड़ा सोलह आना लक्ष्मी मंदिर कमेटी द्वारा, मूर्ति के साथ-साथ एक सुंदर स्थायी मंदिर का निर्माण भी किया गया है. कोजागरी लक्ष्मी पूजा के अवसर पर, विभिन्न प्रकार के कार्यक्रमों के साथ-साथ नरनारायण सेवा का भी आयोजन किया जाता है. आयोजको ने बताया कि पूजा के दिनों में भी हर घर में रिश्तेदारों की भीड़ लगी रहती है. नतुन चट्टी रुइदास पारा सोलह आना लक्ष्मी मंदिर कमेटी के पूर्व कोषाध्यक्ष प्रदीप रुइदास ने बताया की इस बार पूजा का बजट लगभग दो लाख रुपये है. उन्होंने कहा कि वे जाति-धर्म से ऊपर उठकर हर व्यक्ति से इस पूजा में शामिल होने की अपील कर रहे हैं. इस पूजा की शुरुआत 182 साल पहले जब दास पाड़ा इलाके में दुर्गा पूजा का आयोजन किया जाता था तब छुआछूत की वजह से उनके समाज के लोगों को वहां पर प्रवेश करने नहीं दिया. इसके अलावा दुर्गा पूजा के समय उनके लोग व्यस्त रहते हैं इसलिए उनके लिए लक्ष्मी पूजा ही दुर्गा पूजा के समान है और इस समय हर घर के लोग पूजा में लगे रहते है .

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ

 रेड लाइट एरिया लच्छीपुर में अय्याशी पड़ी भारी, मारपीट कर रुपये छीनने का आरोप
 रानीगंज: शिशु बागान मोड़ के पास बड़ी चोरी, घर की छत पर थी मालकिन और नीचे से 35 लाख के जेवर पार
 जामुड़िया में ईडी का बड़ा धमाका: रानीगंज के हार्डवेयर व्यवसायी राजेश बंसल के घर छापेमारी, नोट गिनने की मशीन मंगवाई गई
 पश्चिम बंग प्रादेशिक मारवाड़ी सम्मेलन की महासभा को लेकर उठा विवाद: आरोपों-प्रत्यारोपों का दौर
 रानीगंज में किन्नरों का प्रदर्शन कर सड़क अवरोध किया, एक व्यक्ति पर मारपीट और छीनाझपटी का आरोप
 रानीगंज के व्यापारी युवक के अपहरण का ड्रामा, पति स्वयं भाग गया था घर से
 रानीगंज के "मिट्टी के लाल" गोपाल आचार्य ने निर्दलीय प्रत्याशी के रूप में भरा पर्चा
 रानीगंज में भाजपा का बड़ा दांव: अधिवक्ता पार्थ घोष हुए चुनावी रण में भाजपा के उम्मीदवार
रानीगंज का चुनावी रण: राहुल घोष की हुमायूं कबीर की आम जनता उन्नयन पार्टी एंट्री से क्या बिगड़ेगा दिग्गजों का समीकरण?
 रानीगंज के बड़े चावल निर्यातक अजय कयाल के ठिकानों पर ED का छापा, भारी सुरक्षा बल तैनात