विधायक चंद्रनाथ और विधायक विकास रॉय को अणुब्रत मंडल के घर में प्रवेश की नहीं मिली अनुमति





बीरभूम (पीबी टीवी).जमानत मिलने के बाद अणुब्रत मंडल बीरभूम स्तिथ अपने घर में प्रवेश करते ही सनसनीखेज घटना घटी. बोलपुर के विधायक और राज्य मंत्री चंद्रनाथ सिन्हा तथा सिउड़ी विधानसभा के विधायक और बीरभूम जिला कोर कमेटी के संयोजक विकास रॉय चौधरी को उनके घर में प्रवेश करने की अनुमति नहीं दी गई।

इससे अनुब्रत मंडल की वापसी के बाद बीरभूम जिले की राजनीति में बदलाव के संकेत मिलने लगे हैं. राजनीतिक हलकों का मानना है कि अणुब्रत मंडल के घर में उनके प्रवेश नहीं कर पाने से बदलाव की संभावना प्रबल हो गयी है. हालांकि इस संबंध में पूछने पर मंत्री चंद्रनाथ सिन्हा पत्रकारों के सामने इस पर कोई टिप्पणी नहीं किया.

मंगलवार सुबह अनुब्रत मंडल के आने की खबर पाकर चंद्रनाथ सिन्हा और बिकास रॉय चौधरी उनके घर के सामने इंतजार कर रहे थे. लेकिन केष्टो दा (अणुब्रत मंडल) के घर में प्रवेश करने के बाद, दोनों नेताओं को घर में प्रवेश करने की अनुमति नहीं दी गई, भले ही अन्य लोगों को प्रवेश की अनुमति दी गई। इस बीच, बोलपुर की कोर कमेटी के सदस्यों में से एक सुदीप्त घोष अंदर अणुब्रत मंडल के साथ लंबी बातचीत करते नजर दिखाई दिए।

आख़िरकार इंतज़ार करने के बाद चंद्रनाथ सिन्हा और विकास रॉय चौधरी अनुब्रत से मिले बिना वापस चले गए। राजनीतिक विश्लेषकों का मानना है कि यह घटना बीरभूम जिले की राजनीति में जल्द बदलाव का संकेत देती है.

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ

 रेड लाइट एरिया लच्छीपुर में अय्याशी पड़ी भारी, मारपीट कर रुपये छीनने का आरोप
 रानीगंज: शिशु बागान मोड़ के पास बड़ी चोरी, घर की छत पर थी मालकिन और नीचे से 35 लाख के जेवर पार
 जामुड़िया में ईडी का बड़ा धमाका: रानीगंज के हार्डवेयर व्यवसायी राजेश बंसल के घर छापेमारी, नोट गिनने की मशीन मंगवाई गई
 पश्चिम बंग प्रादेशिक मारवाड़ी सम्मेलन की महासभा को लेकर उठा विवाद: आरोपों-प्रत्यारोपों का दौर
 रानीगंज में किन्नरों का प्रदर्शन कर सड़क अवरोध किया, एक व्यक्ति पर मारपीट और छीनाझपटी का आरोप
 रानीगंज के व्यापारी युवक के अपहरण का ड्रामा, पति स्वयं भाग गया था घर से
 रानीगंज के "मिट्टी के लाल" गोपाल आचार्य ने निर्दलीय प्रत्याशी के रूप में भरा पर्चा
 रानीगंज में भाजपा का बड़ा दांव: अधिवक्ता पार्थ घोष हुए चुनावी रण में भाजपा के उम्मीदवार
रानीगंज का चुनावी रण: राहुल घोष की हुमायूं कबीर की आम जनता उन्नयन पार्टी एंट्री से क्या बिगड़ेगा दिग्गजों का समीकरण?
 रानीगंज के बड़े चावल निर्यातक अजय कयाल के ठिकानों पर ED का छापा, भारी सुरक्षा बल तैनात