त्रिवेणी देवी भालोटीया कॉलेज में छात्रा के साथ किये गए दुर्व्यवहार की घटना के आरोपी के विरुद्ध कार्रवाई करने की मांग को लेकर एस एफआई ने किया रानीगंज थाना के बाहर प्रदर्शन




रानीगंज- रानीगंज के टीडीबी कॉलेज में प्रथम वर्ष में एडमिशन दिलाने के नाम पर कॉलेज के ही एक पूर्व छात्र पर एक छात्रा से पैसे लेने और उसके साथ बदतमीजी करने का आरोप लगाया गया है. इस मामले में एफआईआर भी दर्ज कराई गई है. लेकिन 72 घंटे बीत जाने के बावजूद भी अब तक कोई कानूनी कार्यवाही न होते देख सोमवार को वामपंथी छात्र संगठन एसएफआई, भारत के युवा फेडरेशन, भारत के गणतांत्रिक महिला समिति द्वारा रानीगंज थाने के सामने विरोध प्रदर्शन किया गया ,और आरोपी की जल्द से जल्द गिरफ्तारी की मांग की गई. इस बारे में संगठन के सदस्यों ने बताया कि रानीगंज के एक प्रतिष्ठित कॉलेज में जिस तरह से प्रथम वर्ष की छात्रा के साथ दुर्व्यवहार किया गया वह कोई नई बात नहीं है. आज रानीगंज सहित पूरे राज्य के विभिन्न कॉलेजों में इसी तरह का बर्ताव किया जा रहा है .टीएमसी के करीबी लोग कॉलेज में दादागिरी चल रहे हैं. नए विद्यार्थियों को धमका रहे हैं यहां तक की छात्राओं के साथ अश्लील हरकतें भी की जा रही है, लेकिन प्रशासन मौन है क्योंकि यह सभी टीएमसी के करीबी हैं. उन्होंने कहा कि उनका संगठन यह सब बर्दाश्त नहीं करेगा और अगर जल्द से जल्द आरोपी को गिरफ्तार नहीं किया गया तो आने वाले समय में बड़े पैमाने पर आंदोलन किया जाएगा.

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ

 रेड लाइट एरिया लच्छीपुर में अय्याशी पड़ी भारी, मारपीट कर रुपये छीनने का आरोप
 रानीगंज: शिशु बागान मोड़ के पास बड़ी चोरी, घर की छत पर थी मालकिन और नीचे से 35 लाख के जेवर पार
 जामुड़िया में ईडी का बड़ा धमाका: रानीगंज के हार्डवेयर व्यवसायी राजेश बंसल के घर छापेमारी, नोट गिनने की मशीन मंगवाई गई
 पश्चिम बंग प्रादेशिक मारवाड़ी सम्मेलन की महासभा को लेकर उठा विवाद: आरोपों-प्रत्यारोपों का दौर
 रानीगंज में किन्नरों का प्रदर्शन कर सड़क अवरोध किया, एक व्यक्ति पर मारपीट और छीनाझपटी का आरोप
 रानीगंज के व्यापारी युवक के अपहरण का ड्रामा, पति स्वयं भाग गया था घर से
 रानीगंज के "मिट्टी के लाल" गोपाल आचार्य ने निर्दलीय प्रत्याशी के रूप में भरा पर्चा
 रानीगंज में भाजपा का बड़ा दांव: अधिवक्ता पार्थ घोष हुए चुनावी रण में भाजपा के उम्मीदवार
रानीगंज का चुनावी रण: राहुल घोष की हुमायूं कबीर की आम जनता उन्नयन पार्टी एंट्री से क्या बिगड़ेगा दिग्गजों का समीकरण?
 चार्टेड एकॉउंटेंट अजय कुमार बगड़िया के नेतृत्व में आध्यात्मिक एवं स्ट्रेस मैनेजमेंट यात्रा का आयोजन