ममता बनर्जी ने फिर बुलाई जूनियर डॉक्टरों की बैठक, कहा- यह 'पांचवां और अंतिम' निमंत्रण है



कोलकाता (पीबी टीवी) एक बार फिर पश्चिम बंगाल सरकार ने जूनियर डॉक्टरों को कालीघाट में मुख्यमंत्री ममता बनर्जी के आवास पर बैठक के लिए बुलाया है। जूनियर डॉक्टर्स जहां मीटिंग की लाइव स्ट्रीमिंग की डिमांड पर अड़े हैं वहीं सीएम का कहना है कि, आखिरी बार यह मीटिंग बुलाई जा रही है। बैठक की लाइव स्ट्रीमिंग नहीं की जाएगी, लेकिन बैठक के मिनट्स को रिकॉर्ड किया जाएगा। ऐसे में देखना होगा कि प्रदर्शनकारी डॉक्टर्स इस मीटिंग में शामिल होने जाते हैं या नहीं.

कोलकाता रेप केस मामले में न्याय की मांग को लेकर जूनियर डॉक्टर्स पिछले एक महीने से ज्यादा समय से प्रदर्शन कर रहे हैं. प्रदर्शन खत्म करने को लेकर सीएम ममता ने इन्हें कई बार बातचीत के लिए बुलाया लेकिन प्रदर्शन खत्म करने को लेकर सहमति नहीं बन पाई. ममता बनर्जी ने पिछले शनिवार को भी डॉक्टरों को बातचीत के लिए बुलाया था लेकिन बात एक बार फिर लाइव स्ट्रीमिंग पर आकर अटक गई.

सोमवार को राज्य के मुख्य सचिव मनोज पंत द्वारा एक ई मेल के माध्यम से यह बताया गया कि, "यह पांचवीं और अंतिम बार मीटिंग है, जब हम बैठक कर रहे हैं और बैठक की कोई लाइव स्ट्रीमिंग या वीडियोग्राफी नहीं होगी… इसके बजाय, बैठक के मिनट्स को रिकॉर्ड किया जाएगा और दोनों पक्षों द्वारा हस्ताक्षर किए जाएंगे। ई मेल में कहा गया है कि मीटिंग सोमवार शाम 5 बजे रखी गई है।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ

 रेड लाइट एरिया लच्छीपुर में अय्याशी पड़ी भारी, मारपीट कर रुपये छीनने का आरोप
 रानीगंज: शिशु बागान मोड़ के पास बड़ी चोरी, घर की छत पर थी मालकिन और नीचे से 35 लाख के जेवर पार
 जामुड़िया में ईडी का बड़ा धमाका: रानीगंज के हार्डवेयर व्यवसायी राजेश बंसल के घर छापेमारी, नोट गिनने की मशीन मंगवाई गई
 पश्चिम बंग प्रादेशिक मारवाड़ी सम्मेलन की महासभा को लेकर उठा विवाद: आरोपों-प्रत्यारोपों का दौर
 रानीगंज में किन्नरों का प्रदर्शन कर सड़क अवरोध किया, एक व्यक्ति पर मारपीट और छीनाझपटी का आरोप
 रानीगंज के व्यापारी युवक के अपहरण का ड्रामा, पति स्वयं भाग गया था घर से
 रानीगंज के "मिट्टी के लाल" गोपाल आचार्य ने निर्दलीय प्रत्याशी के रूप में भरा पर्चा
 रानीगंज में भाजपा का बड़ा दांव: अधिवक्ता पार्थ घोष हुए चुनावी रण में भाजपा के उम्मीदवार
रानीगंज का चुनावी रण: राहुल घोष की हुमायूं कबीर की आम जनता उन्नयन पार्टी एंट्री से क्या बिगड़ेगा दिग्गजों का समीकरण?
 रानीगंज के बड़े चावल निर्यातक अजय कयाल के ठिकानों पर ED का छापा, भारी सुरक्षा बल तैनात