संदीप घोष की बढ़ी मुश्किलें, कोलकाता मामले में अब हुई ईडी की एंट्री, 100 सदस्यीय टीम ने संदीप घोष से जुड़े तीन ठिकानों पर मारे छापे





कोलकाता (पीबी टी वी) | आरजी कर मेडिकल कॉलेज एंड हॉस्पिटल के पूर्व प्रिंसिपल संदीप घोष के घर पर अब ईडी ने छापेमारी की है. ईडी सूत्रों के मुताबिक, संदीप घोष के घर पर ईडी की छापेमारी आरजी कर अस्पताल में हुए वित्तीय भ्रष्टाचार की जांच के लिए की गई है.साफ है कि कोलकाता के आरजी कर मेडिकल कॉलेज के पूर्व प्रिंसिपल संदीप घोष की मुश्किलें बढ़ती जा रही हैं। सीबीआई के बाद अब प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) ने उनके खिलाफ कार्रवाई की है। इससे पहले 2 सितंबर को सीबीआई ने संदीप घोष को तीन अन्य सहयोगियों के साथ गिरफ्तार किया था. संदीप घोष पर वित्तीय कदाचार का आरोप है.  केंद्रीय एजेंसी ने वित्तीय अनियमितता के मामले में पीएमएलए के तहत मामला दर्ज किया है.

बता दें कि संदीप घोष फिलहाल सीबीआई की हिरासत में हैं. उन्हें मेडिकल कॉलेज में वित्तीय अनियमितताओं के मामले में तीन अन्य लोगों के साथ गिरफ्तार किया गया है। ईडी ने अन्य ठिकानों पर भी छापेमारी की है.

ईडी की टीम को संदीप घोष के घर के बाहर तीन घंटे तक इंतजार करना पड़ा. इसके बाद ताला खोला गया तब ईडी के अधिकारी अंदर जा सके. बता दें कि इससे पहले सीबीआई की टीम को भी घोष के घर के बाहर 75 मिनट तक इंतजार करना पड़ा था.

ईडी ने घोष के कोलकाता के बेलेघाटा स्थित आवास पर छापेमारी की. इसके अलावा टीम हावड़ा में दो अन्य लोगों के आवास पर भी पहुंची. 9 अगस्त को आरजी कर मेडिकल कॉलेज के सेमिनार हॉल में एक महिला प्रशिक्षु डॉक्टर का शव मिला था. मामले की जांच सबसे पहले कोलकाता पुलिस ने की थी. बाद में हाईकोर्ट के आदेश पर सीबीआई जांच कर रही है. इसी बीच मेडिकल कॉलेज के तत्कालीन प्राचार्य संदीप घोष पर वित्तीय अनियमितता का आरोप लगा.

हाईकोर्ट के आदेश पर सीबीआई ने कार्रवाई की

16 अगस्त को कोलकाता पुलिस ने जांच के लिए एसआईटी का गठन किया. हालांकि, अगले ही दिन हाई कोर्ट ने यह केस भी सीबीआई को सौंप दिया. महिला डॉक्टर की हत्या के 26वें दिन पूर्व प्रिंसिपल संदीप घोष और उनके तीन सहयोगियों को वित्तीय कदाचार के मामले में सीबीआई ने गिरफ्तार कर लिया. सीबीआई ने 24 अगस्त को मामला दर्ज किया था.

आरजी कर अस्पताल के पूर्व उपाधीक्षक अख्तर अली ने पूर्व प्राचार्य पर वित्तीय कदाचार का आरोप लगाते हुए हाईकोर्ट में याचिका दायर की थी. उन्होंने ईडी से मामले की जांच करने की अपील की. सीबीआई ने इस मामले में संदीप घोष के अलावा सुरक्षा गार्ड अधिकारी अली, बिप्लब सिंह और सुमन हाजरा को गिरफ्तार किया है. संदीप घोष पर टेंडर में पक्षपात करने, मेडिकल ऑर्गेनिक कचरे की अवैध बिक्री करने और मेडिकल छात्रों को रुपये लेकर पास करने का आरोप है.

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ

 रेड लाइट एरिया लच्छीपुर में अय्याशी पड़ी भारी, मारपीट कर रुपये छीनने का आरोप
 रानीगंज: शिशु बागान मोड़ के पास बड़ी चोरी, घर की छत पर थी मालकिन और नीचे से 35 लाख के जेवर पार
 जामुड़िया में ईडी का बड़ा धमाका: रानीगंज के हार्डवेयर व्यवसायी राजेश बंसल के घर छापेमारी, नोट गिनने की मशीन मंगवाई गई
 पश्चिम बंग प्रादेशिक मारवाड़ी सम्मेलन की महासभा को लेकर उठा विवाद: आरोपों-प्रत्यारोपों का दौर
 रानीगंज में किन्नरों का प्रदर्शन कर सड़क अवरोध किया, एक व्यक्ति पर मारपीट और छीनाझपटी का आरोप
 रानीगंज के व्यापारी युवक के अपहरण का ड्रामा, पति स्वयं भाग गया था घर से
 रानीगंज के "मिट्टी के लाल" गोपाल आचार्य ने निर्दलीय प्रत्याशी के रूप में भरा पर्चा
 रानीगंज में भाजपा का बड़ा दांव: अधिवक्ता पार्थ घोष हुए चुनावी रण में भाजपा के उम्मीदवार
रानीगंज का चुनावी रण: राहुल घोष की हुमायूं कबीर की आम जनता उन्नयन पार्टी एंट्री से क्या बिगड़ेगा दिग्गजों का समीकरण?
 रानीगंज के बड़े चावल निर्यातक अजय कयाल के ठिकानों पर ED का छापा, भारी सुरक्षा बल तैनात