Slide 1 Slide 2 Slide 3

गिरजा पाड़ा स्तिथ एक मैदान को बचाने के लिए क्षेत्र के लोगों ने किया प्रदर्शन






रानीगंज-रानीगंज के गिरजा पाड़ा इलाके स्तिथ एक मैदान को बचाने के लिए इस क्षेत्र के लोगों ने आंदोलन शुरू किया है. स्थानीय निवासी मलय राय ने कहा कि यह मैदान तकरीबन 200 साल पुराना है. यहां पर स्थानीय लोगों द्वारा दुर्गा पूजा, काली पूजा सरस्वती पूजा का आयोजन किया जाता है. जब भी किसी के घर में कोई शादी या अन्य अनुष्ठान होता है इस मैदान पर पंडाल लगाकर आयोजित किया जाता है .इसके अलावा यहां पर ही इस क्षेत्र के लोगों के घरों में आने के लिए एंबुलेंस आदि खड़ा किया जाता है. कहा जा सकता है कि यह मैदान यहां के लोगों के लिए बेहद महत्वपूर्ण है, यहीं पर बच्चे खेलते भी हैं. उन्होंने कहा कि यह पूरा क्षेत्र प्रदीप कुमार मोदी नामक एक व्यक्ति का है, जिन्होंने इस क्षेत्र में अपने कई संपत्तियों को बेचा है ,लेकिन इस क्षेत्र के लोगों की भलाई के लिए उन्होंने इस मैदान को किसी को भी बेचने से इनकार कर दिया .2011 में एक बार जमीन माफियाओं द्वारा इस मैदान को खरीदने की कोशिश की गई थी लेकिन तब भी यहां के लोगों ने मिलकर उसे प्रयास को नाकाम किया था, लेकिन कोरोना काल में देखा गया कि गैर कानूनी तरीके से जमीन माफियाओं द्वारा इस जमीन का दान पत्र बना लिया गया. उन्होंने कहा कि जिला शाशक के अनुसार खून के रिश्ते के अलावा किसी के नाम पर दान पात्र नहीं किया जा सकता, लेकिन जमीन माफिया नियमों की धज्जियां उड़ा रहे हैं और उन्होंने इस जमीन का दान पत्र बनवा लिया. उन्होंने साफ कहा कि वह इस जमीन को जमीन माफिया के हाथों में नहीं जाने देंगे .

इसके लिए उन्होंने रानीगंज के विधायक आसनसोल दुर्गापुर विकास प्राधिकरण के चेयरमैन, बोरो चेयरमैन के अलावा प्रशासन के हर एक स्तर पर गुहार लगाई है, और स्थानीय निवासियों का एक ही कहना है कि किसी भी कीमत पर वह इस जमीन को जमीन माफिया के हाथों में जाने नहीं देंगे.

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ

 रानीगंज: शिशु बागान मोड़ के पास बड़ी चोरी, घर की छत पर थी मालकिन और नीचे से 35 लाख के जेवर पार
 जामुड़िया में ईडी का बड़ा धमाका: रानीगंज के हार्डवेयर व्यवसायी राजेश बंसल के घर छापेमारी, नोट गिनने की मशीन मंगवाई गई
 रानीगंज के "मिट्टी के लाल" गोपाल आचार्य ने निर्दलीय प्रत्याशी के रूप में भरा पर्चा
 रानीगंज के प्रसिद्ध 'शंभू कचौड़ी वाले' की सड़क हादसे में मौत, इलाके में शोक की लहर
 रानीगंज के व्यापारी युवक के अपहरण का ड्रामा, पति स्वयं भाग गया था घर से
 रेड लाइट एरिया लच्छीपुर में अय्याशी पड़ी भारी, मारपीट कर रुपये छीनने का आरोप
 पश्चिम बंग प्रादेशिक मारवाड़ी सम्मेलन की महासभा को लेकर उठा विवाद: आरोपों-प्रत्यारोपों का दौर
 सराफ भवन में चुनाव की मांग को लेकर अनशन समाप्त
 सराफ भवन में चुनाव कराने की मांग को लेकर महासंग्राम: राजा गोयनका का 14 सितंबर से अनिश्चितकालीन अनशन, मारवाड़ी समाज में हलचल तेज
 इन्वेस्टमेंट स्कैम: एडीपीसी के इतिहास में अबतक की सबसे बड़ी राशि की साइबर ठगी का मामला आया सामने