पश्चिम बंग ग्वाला समाज केंदा आंचलिक कमिटी की पहली वार्षिक सभा का आयोजन



जामुड़िया:पश्चिम बंग ग्वाला समाज केंदा आंचलिक कमिटी द्वारा केंदा गांव में पहली वार्षिक सभा का आयोजन किया गया.इस दौरान सबसे पहले केंदा ग्राम स्तिथ मां भगवती मंदिर के पास से एक जुलूस निकाली गयी. जुलूस केंदा गांव होते हुए फुटबॉल ग्राउंड,चार नंबर,बाउरी पाड़ा,तीन नंबर होते हुए सभा स्थल के पास पहुंच कर समाप्त हुई. इस दौरान केंदा ग्राम निवासी समाजसेवी पूर्व जामुड़िया पंचायत समिति के सभापति मुकुल बनर्जी तथा स्वामी विवेकानंद की मूर्ति पर माल्यार्पण कर श्रद्धा सुमन अर्पित किया गया.जुलूस के दौरान भगवान श्री कृष्ण,स्वंत्रता सेनानी शहीद खुदीराम बोस की तस्वीर लेकर जय श्री राधे कृष्ण का उदघोष लगाया जा रहा था. वार्षिक सम्मेलन को संबोधित करते हुए पश्चिम बंग ग्वाला समाज के राज्य सभापति नयन गोप ने कहा की ग्वाला जाती को पिछड़ी जाती की मान्यता मिलनी चाहिए.इसके अलावा सरकार को ग्वाला रेजिमेंट का गठन करने के साथ साथ ग्वाला उन्नयन परिषद का गठन करना होगा. ग्वाला समाज के लोगों को राजनैतिक अधिकारों से वंचित रखा गया है जो सरासर अन्याय है. पश्चिम बंगाल में 3.5 करोड़ ओबीसी है जो अपने अधिकारों से वंचित है जिसको लेकर हाई कोर्ट में मामला भी दायर है.उन्होंने कहा की ग्वाला समाज के लोग स्वस्थ शिक्षा जैसे मौलिक अधिकारों से वंचित है, जिसके लिए सरकार को इस ओर अपना ध्यान आकर्षित करना होगा.उन्होंने कहा की जिसकी जितनी आबादी उसको उतना अधिकार मिलना उचित है. ग्वाला समाज अपने अधिकारों के लिए लगातार आंदोलन करती रहेगी.इस दौरान ग्वाला समाज के विश्वनाथ गोप,जगन्नाथ गोप,धनंजय मंडल,गणेश गोप, सीबू गोप,प्रबीर मंडल आदि सहित भारी संख्या में ग्वाला समाज के महिला- पुरूष मौजूद थे.

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ

 रेड लाइट एरिया लच्छीपुर में अय्याशी पड़ी भारी, मारपीट कर रुपये छीनने का आरोप
 रानीगंज: शिशु बागान मोड़ के पास बड़ी चोरी, घर की छत पर थी मालकिन और नीचे से 35 लाख के जेवर पार
 जामुड़िया में ईडी का बड़ा धमाका: रानीगंज के हार्डवेयर व्यवसायी राजेश बंसल के घर छापेमारी, नोट गिनने की मशीन मंगवाई गई
 पश्चिम बंग प्रादेशिक मारवाड़ी सम्मेलन की महासभा को लेकर उठा विवाद: आरोपों-प्रत्यारोपों का दौर
 रानीगंज में किन्नरों का प्रदर्शन कर सड़क अवरोध किया, एक व्यक्ति पर मारपीट और छीनाझपटी का आरोप
 रानीगंज के व्यापारी युवक के अपहरण का ड्रामा, पति स्वयं भाग गया था घर से
 रानीगंज के "मिट्टी के लाल" गोपाल आचार्य ने निर्दलीय प्रत्याशी के रूप में भरा पर्चा
 रानीगंज में भाजपा का बड़ा दांव: अधिवक्ता पार्थ घोष हुए चुनावी रण में भाजपा के उम्मीदवार
रानीगंज का चुनावी रण: राहुल घोष की हुमायूं कबीर की आम जनता उन्नयन पार्टी एंट्री से क्या बिगड़ेगा दिग्गजों का समीकरण?
 रानीगंज के बड़े चावल निर्यातक अजय कयाल के ठिकानों पर ED का छापा, भारी सुरक्षा बल तैनात