रानीगंज- कोलकाता के आरजी कर मेडिकल कॉलेज एवं अस्पताल में बीते 9 तारीख को एक महिला ट्रेनि चिकित्सक के साथ हुए दुष्कर्म तथा हत्या के प्रतिवाद में कोलकाता सहित पूरे देश में उबाल मची हुई है .इसी क्रम में रानीगंज इंडियन मेडिकल एसोसिएशन या आई एम ए की तरफ से भी विरोध प्रदर्शन किया जा रहा है. कुछ दिनों पहले इंडियन मेडिकल एसोसिएशन के मुख्यालय द्वारा पूरे भारत में डॉक्टर ने काम बंद करके इस हत्याकांड का विरोध किया था. आने वाले समय में इंडियन मेडिकल एसोसिएशन की तरफ से एक साझा मंच बनाने की प्रक्रिया को शुरू किया गया ,ताकि भविष्य में इस तरह की घटनाओं की पुनरावृत्ति को रोका जा सके. इसके लिए एक ज्वाइंट एक्शन कमेटी का गठन किया.
घटना के प्रतिवाद में आगे की रणनीति तय करने के लिए रानीगंज के लायंस क्लब के सभागार में एक बैठक का आयोजन किया गया. यहां पर 200 के करीब स्वयंसेवी संगठनों के प्रतिनिधि उपस्थित थे, जो कि इस ज्वाइंट एक्शन कमेटी में शामिल होंगे. ज्वाइंट एक्शन कमेटी का गठन करके किस तरह से आने वाले समय में इस तरह की घटनाओं को रोका जा सके इस पर विचार विमर्श किया गया. यह फैसला हुआ कि आने वाले समय में फिर से इस तरह की बैठक होगी . इस मौके पर यहां इंडियन मेडिकल एसोसिएशन के रानीगंज शाखा की अध्यक्ष डाक्टर चैताली बासु, रानीगंज सिटीजंस फोरम के अध्यक्ष गौतम घटक, रानीगंज जेवेलेरी एसोसिएशन के प्रदीप नंदी, रानीगंज चैंबर ऑफ़ कॉमर्स के कोषाध्यक्ष और रानीगंज चैंबर ऑफ़ कॉमर्स के लेडीज विंग की चेयरपर्सन रूबी गढ़वाला, इनर व्हील क्लब ,रोटरी क्लब के पूर्व अध्यक्ष ज्योति साव, चैंबर ऑफ़ कॉमर्स के महेश खेरिया, चैंबर ऑफ़ कॉमर्स के उपाध्यक्ष मनोज केसरी, ग्रीन क्लब के कैलाश मोदी, एलआईसी से जुड़े संदेश गोराई, बीसीडीए से तिमिर मंडल, रिप्रेजेंटेटिव ऐसोसिएशन के सुभोजित दे ,रानीगंज आईएमए के सदस्य डॉक्टर बी बी मुखर्जी ,डॉ देवाशीष भट्टाचार्य, डॉ एस के बासु ,डॉ समीरान दास गुप्ता, डॉ रमन मरवाह, डॉ गीता मारवाह, डॉक्टर सुवर्णा भट्टाचार्य, डॉक्टर अरुपानंद पाल, डॉ जेपी वर्मा और अन्य सदस्य उपस्थित थे.



0 टिप्पणियाँ