आसनसोल डेकोरेटर ऐसोसिएशन के रानीगंज शाखा द्वारा अंजुमन हाल में एक बैठक किया गया



(फोटो-आसनसोल डेकोरेटर एसोसिएशन की बैठक)

रानीगंज- डेकोरेटर ऐसोसिएशन के रानीगंज शाखा की तरफ से रविवार को रानीगंज के अंजुमन हाल में एक बैठक का आयोजन किया गया. जहां पर इस जोन के तकरीबन 44 डेकोरेटर ने बैठक में शिरकत की .बैठक के बारे में जानकारी देते हुए संगठन के रानीगंज शाखा के सचिव मोहम्मद आसिफ ने कहा की आसनसोल डेकोरेटर ऐसोसिएशन के रानीगंज शाखा की तरफ से बैठक का आयोजन किया गया .इस बैठक में डेकोरेटर और उनके श्रमिकों की विभिन्न समस्याओं को लेकर विचार विमर्श किया गया. अक्सर डेकोरेटर कहीं पर काम करते हैं लेकिन जहां पर काम करते हैं वहां के लोगों के साथ विवाद होता है. पेमेंट को लेकर दिक्कतें पेश आती हैं. अगर कोई व्यक्ति किसी डेकोरेटर से काम करवा कर उसे उसका वाजिब पैसा नहीं देता तो संगठन में उसकी शिकायत की जाती है और भविष्य में अगर उस व्यक्ति के घर में कोई काम होता है तो कोई भी डेकोरेटर वहां पर काम नहीं करेगा. इसके अलावा काम करते वक्त कई श्रमिकों को चोट लग जाती है. इस मुद्दे पर भी आज की बैठक में चर्चा की गई. वहीं आने वाले 28 तारीख को जिला स्तर पर इस संगठन की बैठक होगी जो कि आसनसोल के रविंद्र भवन में होगी

. बैठक में रानीगंज डेकोरेटर ऐसोसिएशन के अध्यक्ष और रानीगंज बोरो दो चेयरमैन मुजम्मिल शहजादा, उपाध्यक्ष शोएब अंसारी ,विद्युत लाहा आदि उपस्थित थे.

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ

 रेड लाइट एरिया लच्छीपुर में अय्याशी पड़ी भारी, मारपीट कर रुपये छीनने का आरोप
 रानीगंज: शिशु बागान मोड़ के पास बड़ी चोरी, घर की छत पर थी मालकिन और नीचे से 35 लाख के जेवर पार
 जामुड़िया में ईडी का बड़ा धमाका: रानीगंज के हार्डवेयर व्यवसायी राजेश बंसल के घर छापेमारी, नोट गिनने की मशीन मंगवाई गई
 पश्चिम बंग प्रादेशिक मारवाड़ी सम्मेलन की महासभा को लेकर उठा विवाद: आरोपों-प्रत्यारोपों का दौर
 रानीगंज में किन्नरों का प्रदर्शन कर सड़क अवरोध किया, एक व्यक्ति पर मारपीट और छीनाझपटी का आरोप
 रानीगंज के व्यापारी युवक के अपहरण का ड्रामा, पति स्वयं भाग गया था घर से
 रानीगंज के "मिट्टी के लाल" गोपाल आचार्य ने निर्दलीय प्रत्याशी के रूप में भरा पर्चा
 रानीगंज में भाजपा का बड़ा दांव: अधिवक्ता पार्थ घोष हुए चुनावी रण में भाजपा के उम्मीदवार
रानीगंज का चुनावी रण: राहुल घोष की हुमायूं कबीर की आम जनता उन्नयन पार्टी एंट्री से क्या बिगड़ेगा दिग्गजों का समीकरण?
 रानीगंज के बड़े चावल निर्यातक अजय कयाल के ठिकानों पर ED का छापा, भारी सुरक्षा बल तैनात