पीड़ित ट्रेनी महिला चिकित्सक के परिवार वालों से मिलीं मुख्यमंत्री ममता बनर्जी, कहा- रविवार तक अगर सभी आरोपी गिरफ्तार नहीं होते है, सीबीआई को सौंप दिया जाएगा मामला




कोलकाता -(पीबी टी वी) | आरजी कर अस्पताल में एक ट्रेनिंग ले रही महिला चिकित्सक की बलात्कार और हत्या के बाद से पूरे देश में बवाल मचा हुआ है. जूनियर डॉक्टर आज पूरे देश में हड़ताल पर है. जगह-जगह विरोध प्रदर्शन हो रहा है। इस बीच राज्य के मुख्यमंत्री ममता बनर्जी सोमवार को पीड़ित महिला चिकित्सक के घर पहुंची और परिवार वालों से मिलकर दुःख जताया और  सांत्वना दिया। इसके साथ उन्होंने विरोध प्रदर्शन कर रहे जूनियर डॉक्टरों से भी मुलाकात की.वहां से निकलने के बाद पत्रकारों से बात करते हुए ममता बनर्जी ने कहा कि यह काफी दुखद, हृदयविदारक और निंदनीय घटना है. इसकी जितना भी निंदा की जाए वह कम है. मुझे जब इस घटना की जानकारी मिली। तब मैं झारग्राम में थी. पुलिस कमिश्नर को मैंने  तत्काल आदेश दिया कि इस मामले में जो कोई भी आरोपी है, उसको तत्काल गिरफ्तार किया जाए. मुख्यमंत्री ने कहा कि हमारी मांग है कि इस मामले को फास्ट ट्रैक कोर्ट में सुनवाई की जाए ताकि आरोपी के लिए हम लोग फांसी की सजा मांग सके. उन्होंने कहा कि मुझे काफी आश्चर्य होता है कि जिस अस्पताल में घटना हुई है, उस अस्पताल में उस समय नर्सें होगी, सुरक्षा गार्ड होगा, फिर यह कैसे हादसा हुआ. उन्होंने कहा कि अगर रविवार तक पुलिस मामले को नहीं सुलझाती है और सभी आरोपियों गिरफ्तार नहीं करती है तो इस मामले को सीबीआई को सौंपा दिया जाएगा। उन्होंने कहा कि कोलकाता की पुलिस दुनिया की बेस्ट पुलिस है. उन्हें पूरा विश्वास है कि मामले की निष्पक्षता से जांच हो रही है. उन्होंने कहा कि सीबीआई को कैसे सपने में कोई कोई दिक्कत नहीं है, लेकिन सीबीआई की सफलता का दर काफी कम है. पिछले कई मामलों को सीबीआई को चाहे वह सिंगुर हो या नंदीग्राम या रविंद्र नाथ टैगोर का,  किसी भी मामले में सीबीआई अंतिम जांच तक नहीं पहुंच पाई है. लेकिन अगर परिवार और लोगों की मांग है तो इस मामले को रविवार के बाद सीबीआई को सौंप दिया जाएगा।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ

 रानीगंज: शिशु बागान मोड़ के पास बड़ी चोरी, घर की छत पर थी मालकिन और नीचे से 35 लाख के जेवर पार
 जामुड़िया में ईडी का बड़ा धमाका: रानीगंज के हार्डवेयर व्यवसायी राजेश बंसल के घर छापेमारी, नोट गिनने की मशीन मंगवाई गई
 रानीगंज के "मिट्टी के लाल" गोपाल आचार्य ने निर्दलीय प्रत्याशी के रूप में भरा पर्चा
 रेड लाइट एरिया लच्छीपुर में अय्याशी पड़ी भारी, मारपीट कर रुपये छीनने का आरोप
 रानीगंज के प्रसिद्ध 'शंभू कचौड़ी वाले' की सड़क हादसे में मौत, इलाके में शोक की लहर
 रानीगंज के व्यापारी युवक के अपहरण का ड्रामा, पति स्वयं भाग गया था घर से
 रानीगंज मंडल-1 भाजपा समिति भंग, दो नेता पदमुक्त; कोर कमेटी गठित
 पश्चिम बंग प्रादेशिक मारवाड़ी सम्मेलन की महासभा को लेकर उठा विवाद: आरोपों-प्रत्यारोपों का दौर
  आसनसोल संहति रेजिडेंसी में रात 12 बजे महिला को धमकाने का आरोप, निवासियों ने प्रोजेक्ट हेड से मांगी सुरक्षा, रजिस्ट्रेशन न होने पर मेंटेनेंस बंद
 सराफ भवन में चुनाव की मांग को लेकर अनशन समाप्त