मान स्टील एण्ड पावर लिमिटेड कारखाना के बाहर राजाराम डांगा आदीवासी पाड़ा के लोगो ने विभिन्न समस्या की मांग पर विरोध प्रदर्शन किया गया


जामुड़िया - जामुड़िया बोरो एक अन्तर्गत वार्ड संख्या सात इलाके में स्थित मान स्टील एण्ड पावर लिमिटेड कारखाना में मंगलवार को राजाराम डांगा आदीवासी पाड़ा के दर्जनों पुरुष एवं महिलाए ने राजाराम डांगा इलाके में हो रहे विभिन्न समस्या की मांग पर कारखाना गेट के समक्ष विरोध प्रदर्शन किया गया. इस बारे में जानकारी देते हुए इस आदीवासी पाड़ा के निवासी सुनील बास्की ने बताया कि दो साल पुर्व जब इलाके में यह कारखाना के अपने चार दीवारी घेराबंदी का कार्य शुरू किया था, उस समय हमलोगों ने इनका विरोध किया था. उस समय हमलोगो को कारखाना प्रबन्धन की ओर से यह आश्वासन दिया गया था कि चार दिवारी घेराबंदी कार्य होने के बाद राजाराम डांगा आदीवासी पाड़ा इलाके मे शौचालय, मेरेज हाल एवं दस लोगों को कार्य पर रखने की बात हुई थी.इसके साथ ओर भी विकास कार्य इस इलाके में किया जाएगा. य सब तो हुआ नहीं ओर कारखाना से निकलने वाले प्रदुषण के कारण हमलोग जिस तालाब में स्नान करते है उसका पानी भी गंदा हो गया है, जिसके कारण हमलोगों को काफी समस्या उत्पन्न हो गई है. सीएसआर के तहत कारखाना के आसपास इलाकों में जो बिकाश का कार्य होनी चाहिए वह भी इस कारखाना की तरफ से नहीं किया जा रहा है. आज मान स्टील एण्ड पावर लिमिटेड कारखाना अधिकारी के साथ एक बैठक करने के लिए कहा गया है , कारखाना अधिकारी ओर ग्राम पक्ष के लोगो के साथ एक बैठक तो हुई, लेकिन कारखाना के अधिकारी की ओर से यह कहा जा रहा है कि हम लोगो ने नौकरी देने की बात नहीं कहा था, मैरेज हाल बनाने के लिए भी प्रबंधन ने नहीं कहा था .

जबकि इस इलाके स्थित जो क्लब है उसमें ग्रील का कार्य कल से शुरू किया जाएगा .कुछ दिनों बाद वहां पर शौचालय का भी निर्माण होगा ओर रही पानी की समस्या तो टैंकर के माध्यम से पानी मुहैया करवाया जाएगा .इस मौके पर माधव कोड़ा, रजनी टुडु, मल्लिका बाउरी ,रवी माजी के आलावे इस ग्राम के काफी लोग उपस्थित थे.

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ

 रेड लाइट एरिया लच्छीपुर में अय्याशी पड़ी भारी, मारपीट कर रुपये छीनने का आरोप
 जामुड़िया में ईडी का बड़ा धमाका: रानीगंज के हार्डवेयर व्यवसायी राजेश बंसल के घर छापेमारी, नोट गिनने की मशीन मंगवाई गई
 रानीगंज: शिशु बागान मोड़ के पास बड़ी चोरी, घर की छत पर थी मालकिन और नीचे से 35 लाख के जेवर पार
 पश्चिम बंग प्रादेशिक मारवाड़ी सम्मेलन की महासभा को लेकर उठा विवाद: आरोपों-प्रत्यारोपों का दौर
 रानीगंज में किन्नरों का प्रदर्शन कर सड़क अवरोध किया, एक व्यक्ति पर मारपीट और छीनाझपटी का आरोप
 रानीगंज के व्यापारी युवक के अपहरण का ड्रामा, पति स्वयं भाग गया था घर से
रानीगंज गौशाला चुनाव: 'दलिया ग्रुप' ने फिर एक बार लहराया परचम, सभी 19 सीटों पर कब्जा
 चार्टेड एकॉउंटेंट अजय कुमार बगड़िया के नेतृत्व में आध्यात्मिक एवं स्ट्रेस मैनेजमेंट यात्रा का आयोजन
  आसनसोल संहति रेजिडेंसी में रात 12 बजे महिला को धमकाने का आरोप, निवासियों ने प्रोजेक्ट हेड से मांगी सुरक्षा, रजिस्ट्रेशन न होने पर मेंटेनेंस बंद
 रानीगंज के चार्टर्ड अकाउंटेंट्स ने मैदान में दिखाया दम; 'लॉ चैंपियंस' बनी पहले सीएपीएल की विजेता