कोलकाता (पीबी टी वी) आजकल की युवाओं ने जिंदगी को खेल बना रखा है, थोड़ी-थोड़ी समस्याओं को लेकर वह जिस प्रकार से आत्महत्या कर रहे हैं, वह निश्चित तौर पर समाज के लिए एक बड़ी चिंता की बात है। कोलकाता में भी एक ऐसी घटना सामने आई है, जहां प्रेमिका से फेसबुक अकाउंट खोलने के लेकर हुए विवाद के कारण एक युवक ने फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली.
हावड़ा के जगतबल्लबपुर थाना अंतर्गत बरगछिया शिवरामपुर इलाके का रहने वाला शेख सहाबुल हुसैन (22) नामक युवक का हुगली के माधवपुर इलाके की एक युवती के साथ प्रेम संबंध था। परिजनों ने बताया कि दोनों के बीच प्रेम संबंध थे. फेसबुक अकाउंट खोलने को लेकर हुआ विवाद के बाद रोज की तरह कल रात भी सहाबुल अपने कमरे में सोने चला गया। रात में प्रेमिका के साथ फ़ोन पर विवाद हुआ. तभी आधी रात में परिजनों को युवक का लटकता हुआ शव देखा. एक रिश्तेदार ने कहा कि सहाबुल ने आत्महत्या करने से पहले अपनी प्रेमिका को वीडियो कॉल किया था।
आज सुबह सूचना मिलने पर जगतबल्लबपुर थाने की पुलिस मौके पर पहुंची. युवक को जगतबल्लबपुर ग्रामीण अस्पताल ले जाया गया, जहां ड्यूटी पर मौजूद डॉक्टर ने उसे मृत घोषित कर दिया। शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है. जगतबल्लबपुर थाना पुलिस ने असामान्य मौत का मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है.


0 टिप्पणियाँ