संसद में कांग्रेस सांसद राहुल गांधी पर हिंदुओं के खिलाफ बयान देने का आरोप लगाते हुए विश्व हिंदू परिषद और बजरंग दल द्वारा राहुल गांधी के खिलाफ विरोध प्रदर्शन किया गया



रानीगंज-संसद में कांग्रेस सांसद राहुल गांधी पर हिंदुओं के खिलाफ बयान देने का आरोप लगाते हुए विश्व हिंदू परिषद और बजरंग दल की तरफ से पूरे देश में राहुल गांधी के खिलाफ विरोध प्रदर्शन किया जा रहा है .इसी कड़ी में शुक्रवार को रानीगंज में नेताजी स्टैचू के सामने विश्व हिंदू परिषद और बजरंग दल की तरफ से एक विरोध सभा का आयोजन किया गया. यहां पर विश्व हिंदू परिषद के रानीगंज प्रखंड के सचिव शुभम रावत ,मध्यबंग अध्यक्ष मनोज सराफ, बजरंग दल जिला सह संयोजक लालु शर्मा ,रानीगंज अध्यक्ष मनोज रावत, सह सचिव सतीश पासवान, मिस्त्री मोनू पाल, अंतु शर्मा, रोशन राजबंशी, विनोद दास के अलावा बड़ी संख्या में विश्व हिंदू परिषद और बजरंग दल के कार्यकर्ता उपस्थित थे .इस मौके पर शुभम रावत ने कहा की हाल ही में लोकतंत्र के मंदिर लोकसभा में राहुल गांधी ने हिंदू विरोधी बयान दिया. उन्होंने कहा कि जितने भी हिंदू हैं वह सब हिंसक हैं. उन्होंने कहा कि ऐसा बयान देकर उन्होंने भारत के 100 करोड़ हिंदुओं का अपमान किया है .हिंदू जैसी सहनशील जाति और कोई नहीं है .हिंदू सहन करता है, लेकिन जब बात हद से आगे बढ़ जाती है तो वह सुदर्शन चक्र भी हाथ में ले सकता है .राहुल गांधी द्वारा हिंदुओं के अपमान करते हुए दिए गए बयान के खिलाफ आज विरोध प्रदर्शन किया गया. साथ ही उन्होंने कहा कि लोकसभा में जिस तरह से असदुद्दीन ओवैसी ने फिलिस्तीन के जयकारे लगाए थे उसके खिलाफ भी आज विरोध प्रदर्शन किया गया और राहुल गांधी और असदुद्दीन ओवैसी के पुतले जलाए गए. वहीं विश्व हिंदू परिषद के प्रदेश उपाध्यक्ष मनोज सराफ ने कहा कि जिस तरह से राहुल गांधी ने समग्र हिंदू जाति का अपमान किया है, सभी हिंदुओं को हिंसक बताया है उसके खिलाफ आज यह रैली और विरोध प्रदर्शन किया जा रहा है उन्होंने कहा कि राहुल गांधी ने संसद में खड़े होकर हिंदुओं का अपमान किया है जो हिंदू धर्म को मानने वाले लोग कभी बर्दाश्त नहीं करेंगे इसके साथ ही उन्होंने कहा कि असदुद्दीन ओवैसी ने संसद में शपथ लेने के बाद फिलिस्तीन के जयकारे लगाए थे वह फिलिस्तीन जो है भारत विरोधी है उन्होंने कहा कि अगर असदुद्दीन ओवैसी को फिलिस्तीन से इतनी ही सहानुभूति है तो वह भारत में अपनी राजनीति क्यों कर रहे हैं वह फिलिस्तीन जा सकते हैं इसी के खिलाफ आज विश्व हिंदू परिषद और बजरंग दल की तरफ से विरोध रैली निकाली गई और राहुल गांधी और असदुद्दीन ओवैसी के पुतले फूंके गए.

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ

 रेड लाइट एरिया लच्छीपुर में अय्याशी पड़ी भारी, मारपीट कर रुपये छीनने का आरोप
 रानीगंज: शिशु बागान मोड़ के पास बड़ी चोरी, घर की छत पर थी मालकिन और नीचे से 35 लाख के जेवर पार
 जामुड़िया में ईडी का बड़ा धमाका: रानीगंज के हार्डवेयर व्यवसायी राजेश बंसल के घर छापेमारी, नोट गिनने की मशीन मंगवाई गई
 पश्चिम बंग प्रादेशिक मारवाड़ी सम्मेलन की महासभा को लेकर उठा विवाद: आरोपों-प्रत्यारोपों का दौर
 रानीगंज में किन्नरों का प्रदर्शन कर सड़क अवरोध किया, एक व्यक्ति पर मारपीट और छीनाझपटी का आरोप
 रानीगंज के व्यापारी युवक के अपहरण का ड्रामा, पति स्वयं भाग गया था घर से
 रानीगंज के "मिट्टी के लाल" गोपाल आचार्य ने निर्दलीय प्रत्याशी के रूप में भरा पर्चा
 रानीगंज में भाजपा का बड़ा दांव: अधिवक्ता पार्थ घोष हुए चुनावी रण में भाजपा के उम्मीदवार
रानीगंज का चुनावी रण: राहुल घोष की हुमायूं कबीर की आम जनता उन्नयन पार्टी एंट्री से क्या बिगड़ेगा दिग्गजों का समीकरण?
 रानीगंज के बड़े चावल निर्यातक अजय कयाल के ठिकानों पर ED का छापा, भारी सुरक्षा बल तैनात