सुप्रसिद्ध समाजसेवी और गौ भक्त स्वर्गीय भगवती प्रसाद कयाल की याद में की गई श्रद्धांजलि सभा



रानीगंज-रानीगंज के कयाल भवन में रानीगंज के सुप्रसिद्ध समाजसेवी और गौ भक्त स्वर्गीय भगवती प्रसाद कयाल की याद में एक श्रद्धांजलि सभा का आयोजन किया गया.इस मौके पर लायंस क्लब रानीगंज रानीगंज चैंबर ऑफ़ कॉमर्स और मॉर्निंग वॉकर संगठन के सदस्यों ने श्रद्धांजलि दी. इस मौके पर रानीगंज लायंस क्लब के अध्यक्ष दिलीप सिंह ने कहा कि दिवंगत भगवती प्रसाद कयाल रानीगंज के तमाम से संगठनों के साथ जुड़े हुए थे . समाज के प्रति वह एक समर्पित व्यक्ति थे .वही मॉर्निंग वॉकर योगा ग्रुप से जुड़े अशोक अरोड़ा ने कहा कि उनकी कमी को कभी पूरा नहीं किया जा सकता. उनके अंदर गौ माता के लिए जो दर्द था वह अभूतपूर्व था. आज उन जैसे ब्यक्तितत्व की वजह से इतना बड़ा एक गौशाला चल रहा है. उन्होंने कहा कि रोज सुबह के सैर पर आकर उनके साथ स्टेडियम में आकर विचारो का आदान-प्रदान होता था. रानीगंज चेंबर ऑफ कॉमर्स के अध्यक्ष रोहित खेतान में कहा की दिवंगत भगवती प्रसाद कयाल के साथ रानीगंज चैंबर ऑफ़ कॉमर्स का अटूट संबंध था उन्होंने हमेशा इस क्षेत्र के व्यापारियों को सहयोग किया. वह एक बेहद सकारात्मक सोच के व्यक्ति थे. इस श्रद्धांजलि सभा में रानीगंज सिटीजेन्स फोरम की और से गौतम घटक, समाजसेवी राजेंद्र प्रसाद खैतान, अरविंद सिंघानिया, राजेश साव आदि उपस्थित थे.

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ

 रेड लाइट एरिया लच्छीपुर में अय्याशी पड़ी भारी, मारपीट कर रुपये छीनने का आरोप
 रानीगंज: शिशु बागान मोड़ के पास बड़ी चोरी, घर की छत पर थी मालकिन और नीचे से 35 लाख के जेवर पार
 जामुड़िया में ईडी का बड़ा धमाका: रानीगंज के हार्डवेयर व्यवसायी राजेश बंसल के घर छापेमारी, नोट गिनने की मशीन मंगवाई गई
 पश्चिम बंग प्रादेशिक मारवाड़ी सम्मेलन की महासभा को लेकर उठा विवाद: आरोपों-प्रत्यारोपों का दौर
 रानीगंज में किन्नरों का प्रदर्शन कर सड़क अवरोध किया, एक व्यक्ति पर मारपीट और छीनाझपटी का आरोप
 रानीगंज के व्यापारी युवक के अपहरण का ड्रामा, पति स्वयं भाग गया था घर से
 रानीगंज के "मिट्टी के लाल" गोपाल आचार्य ने निर्दलीय प्रत्याशी के रूप में भरा पर्चा
 रानीगंज में भाजपा का बड़ा दांव: अधिवक्ता पार्थ घोष हुए चुनावी रण में भाजपा के उम्मीदवार
रानीगंज का चुनावी रण: राहुल घोष की हुमायूं कबीर की आम जनता उन्नयन पार्टी एंट्री से क्या बिगड़ेगा दिग्गजों का समीकरण?
 रानीगंज के बड़े चावल निर्यातक अजय कयाल के ठिकानों पर ED का छापा, भारी सुरक्षा बल तैनात