रानीगंज के तार बांग्ला इलाके में आज सेनको गोल्ड गहनों के शोरूम में दिनदहाड़े डकैती,हुई फायरिंग , इलाके में फैली सनसनी








रानीगंज-रानीगंज के तार बांग्ला इलाके में रविवार दोपहर लगभग साढ़े 12 बजे सेनको गोल्ड नामक गहनों के शोरूम में दिनदहाड़े डकैती से इलाके में सनसनी फैल गई. प्रत्यक्षदर्शीयों के मुताबिक तकरीबन 7 से 8 डकैतों के एक गिरोह ने शोरूम पर हमला कर दिया .सभी के पास बंदूक थे. उन्होंने कई राउंड गोलियां भी चलाई प्रत्यक्षदर्शीयों के मुताबिक डकैत शोरूम से गहने भी लूटकर ले गए, हालांकि डकैतों द्वरा फायरिंग होते देख हटात मौके से कुछ दूरी पर पहुँच कर एक पुलिस अधिकारी ने डकैतों पर फायरिंग किया ,कई राउंड दोनो और से गोलियाँ चली,वहीं घटना की सूचना पाकर रानीगंज पुलिस मौके पर पहुंची.बताया जा रहा है पुलिस के साथ हुई मुठभेड़ में एक डकैत को गोली भी लगी हालांकि वह अपने साथियों के साथ मौके से फरार होने में सफल हो गया. सभी डकैत तीन बाइक से आये हुए थे.इस मामले में शो रूम के मालिक सुदीप राय ने बताया कि तकरीबन सात -आठ डकैतों के एक गिरोह ने आज दिनदहाड़े उनके शोरूम पर हथियारों के साथ हमला कर दिया उन्होंने गोलियां भी चलाई और गार्ड का बंदूक भी छीन लिया उन्होंने कहा कि डकैत कुछ गहने भी लेकर फरार हो गए हालांकि कितने रुपए के गहने चोरी हुए हैं,यह स्टॉक मिलाने के बाद ही कहा जा सकता है. इसके बारे में वह फिलहाल कुछ नहीं बता पाए . वही मौके पर पहुंचे रानीगंज के बर अध्यक्ष मुजम्मिल शहजादा रानीगंज ब्लॉक टाउन टीएमसी अध्यक्ष रूपेश यादव एवं रानीगंज चेंबर ऑफ कॉमर्स के अध्यक्ष रोहित खेतान ने इस घटना को आश्चर्यजनक बताते हुए कहा दिन दहाड़े रानीगंज के तार बंगला जैसे एक व्यस्त इलाके में सेनको गोल्ड शोरूम में हुई डकैती की इस घटना से आसपास के इलाके में दहशत फैल गई है . पुलिस को और सजग होने की आवश्यकता है

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ

 रेड लाइट एरिया लच्छीपुर में अय्याशी पड़ी भारी, मारपीट कर रुपये छीनने का आरोप
 रानीगंज: शिशु बागान मोड़ के पास बड़ी चोरी, घर की छत पर थी मालकिन और नीचे से 35 लाख के जेवर पार
 जामुड़िया में ईडी का बड़ा धमाका: रानीगंज के हार्डवेयर व्यवसायी राजेश बंसल के घर छापेमारी, नोट गिनने की मशीन मंगवाई गई
 पश्चिम बंग प्रादेशिक मारवाड़ी सम्मेलन की महासभा को लेकर उठा विवाद: आरोपों-प्रत्यारोपों का दौर
 रानीगंज में किन्नरों का प्रदर्शन कर सड़क अवरोध किया, एक व्यक्ति पर मारपीट और छीनाझपटी का आरोप
 रानीगंज के व्यापारी युवक के अपहरण का ड्रामा, पति स्वयं भाग गया था घर से
 रानीगंज के "मिट्टी के लाल" गोपाल आचार्य ने निर्दलीय प्रत्याशी के रूप में भरा पर्चा
 रानीगंज में भाजपा का बड़ा दांव: अधिवक्ता पार्थ घोष हुए चुनावी रण में भाजपा के उम्मीदवार
रानीगंज का चुनावी रण: राहुल घोष की हुमायूं कबीर की आम जनता उन्नयन पार्टी एंट्री से क्या बिगड़ेगा दिग्गजों का समीकरण?
 रानीगंज के बड़े चावल निर्यातक अजय कयाल के ठिकानों पर ED का छापा, भारी सुरक्षा बल तैनात