पीएचई कार्यालय के पंप हाउस में ताला जड़ कर पीएचई कार्यालय की महिला इंजीनियर को गांव के बीच में ही घेरकर विरोध प्रदर्शन किया




रानीगंज-पीएचई कार्यालय के पंप हाउस में ताला जड़ दिया और पीएचई कार्यालय की महिला इंजीनियर को गांव के बीच में ही घेरकर विरोध प्रदर्शन किया. अंतत: क्षेत्र का निरीक्षण कर पेयजल आपूर्ति दुरुस्त करने का आश्वासन देने के बाद स्थिति सामान्य हुई और पंप हाउस को दिये गये ताले की चाबी वापस कर दी गयी. रानीगंज प्रखंड अंतर्गत तिराट ग्राम पंचायत के चेलोद गांव क्षेत्र के कोटाल पाड़ा और बथान पाड़ा इलाके की महिलाएं मंगलवार को विरोध प्रदर्शन में शामिल हुईं. क्षेत्र के निवासियों का कहना है कि उनके दो मोहल्लों में जानबूझकर करीब तीन महीने से पानी की आपूर्ति बंद कर दी गई है, जिससे उन्हें पानी के लिए काफी परेशानी उठानी पड़ रही है. पेयजल से वंचित होने पर मजबूर हो कर उन्होंने आज पंप हाउस पर ताला लगाकर विरोध प्रदर्शन किया .प्रदर्शन कर रहे ग्रामीणों का कहना है कि वे सुबह 10 बजे से ही पंप हाउस पर जाकर शिकायत कर रहे थे कि पानी की आपूर्ति ठीक से नहीं हो रही है, लेकिन किसी ने कोई कार्रवाई नहीं की, इसलिए उन्होंने पंप हाउस में ताला लगा दिया. उनका दावा है कि उन्हें पीने का पानी नहीं मिल रहा है, इसकी जानकारी वे ग्राम प्रधान को देते हैं, लेकिन प्रधान इस संबंध में कोई कार्रवाई नहीं करते हैं. हालांकि पीएचई विभाग के अधिकारी ने कहा कि जल्द ही समस्या का समाधान कर लिया जायेगा और जलापूर्ति सही हो इसके लिए उचित कदम उठाये जायेंगे,ततपश्चात विरोध प्रदर्शन समाप्त हुई.

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ

 रेड लाइट एरिया लच्छीपुर में अय्याशी पड़ी भारी, मारपीट कर रुपये छीनने का आरोप
 रानीगंज: शिशु बागान मोड़ के पास बड़ी चोरी, घर की छत पर थी मालकिन और नीचे से 35 लाख के जेवर पार
 जामुड़िया में ईडी का बड़ा धमाका: रानीगंज के हार्डवेयर व्यवसायी राजेश बंसल के घर छापेमारी, नोट गिनने की मशीन मंगवाई गई
 पश्चिम बंग प्रादेशिक मारवाड़ी सम्मेलन की महासभा को लेकर उठा विवाद: आरोपों-प्रत्यारोपों का दौर
 रानीगंज में किन्नरों का प्रदर्शन कर सड़क अवरोध किया, एक व्यक्ति पर मारपीट और छीनाझपटी का आरोप
 रानीगंज के व्यापारी युवक के अपहरण का ड्रामा, पति स्वयं भाग गया था घर से
 रानीगंज के "मिट्टी के लाल" गोपाल आचार्य ने निर्दलीय प्रत्याशी के रूप में भरा पर्चा
 रानीगंज में भाजपा का बड़ा दांव: अधिवक्ता पार्थ घोष हुए चुनावी रण में भाजपा के उम्मीदवार
रानीगंज का चुनावी रण: राहुल घोष की हुमायूं कबीर की आम जनता उन्नयन पार्टी एंट्री से क्या बिगड़ेगा दिग्गजों का समीकरण?
 रानीगंज के बड़े चावल निर्यातक अजय कयाल के ठिकानों पर ED का छापा, भारी सुरक्षा बल तैनात