रानीगंज-वार्ड संख्या 93 स्थित स्कूल पाड़ा स्तिथ यूको बैंक के पीछे तालाब के बगल के जंगल में शनिवार प्रातः एक अधेड़ व्यक्ति का शव मिलने से आसपास के इलाके में सनसनी फैल गयी. इस घटना की जानकारी रानीगंज थाना को मिली और पुलिस आनन-फानन में घटनास्थल पर पहुंच कर शव को बरामद कर अपने कब्जे में ले कर पोस्टमार्टम के लिए जिला अस्पताल भेज दिया . स्थानीय लोगों की प्रारंभिक धारणा यह है कि यह हादसा जंगल क्षेत्र में व्यक्ति के गिर जाने के कारण हुआ है. लेकिन हर कोई इस बात को लेकर संशय में है कि आखिर यह मौत क्यों हुई.इलाके के काफी लोग अज्ञात व्यक्ति के शव को देखने के लिए इ जमा हो गए.पुलिस सभी पहलुओं की जांच कर रही है. इस बारे में पड़ोस में रहने वाले अशोक कुमार शर्मा ने बताया कि समीप के भवन में रहने वाले उनके पड़ोसी ने उन्हें अचानक 1:30 बजे के आसपास बताया कि बगल में एक लाश पड़ी हुई है. इसके बाद मैने पुलिस को खबर दी. उन्होंने कहा कि उन्होंने लाश को नहीं देखा है लेकिन जो सुनने में आ रहा है, मरने वाले व्यक्ति की उम्र तकरीबन 50 वर्ष के आसपास है. जहां पर वह व्यक्ति मरा हुआ पाया गया वह देवत्तर संपत्ति है और वहां पर बाहरी लोगों का आना-जाना लगा रहता है .बन्द पड़े उस स्थान में मौजूद पुराने लोहे के समान चोरी करने के लिए अक्सर लोग आते है,फिलहाल पुलिस यह पता लगा रही है कि आखिर वह मृत व्यक्ति किस उद्देश्य से यहां पहुंचा.










0 टिप्पणियाँ