पर्यावरण रक्षा के लिए छात्रों को सजग करने के लिए छात्रों ने निकाली जागरूकता रैली





रानीगंज-कोई भी अच्छी बात या अच्छा संदेश अगर बच्चों के जरिए समाज तक पहुंचाया जाए तो उसका असर बहुत ज्यादा होता है. इसी सोच को ध्यान में रखते हुए रानीगंज के श्री दुर्गा विद्यालय (प्राथमिक) की तरफ से बुधवार को विश्व पर्यावरण दिवस पर एक विशेष कार्यक्रम का आयोजन किया गया. स्कूल के प्रिंसिपल प्रदीप सिंह राठौर के नेतृत्व में स्कूल के विद्यार्थियों की एक रैली निकाली गई जो रॉबिंन सेन स्टेडियम तक गई. इस रैली में शामिल बच्चों तथा शिक्षकों ने लोगों को पर्यावरण संरक्षण के बारे में जागरूक करने की कोशिश की. रैली के अंत में स्टेडियम में एक अशोक का पौधा और एक पीपल का पौधा लगाया गया. इस बारे में जानकारी देते हुए प्रदीप सिंह राठौड़ ने बताया कि आज विश्व पर्यावरण दिवस है इस खास अवसर पर आज यह जागरूकता रैली निकाली गई है, जिसने स्कूल के विद्यार्थियों ने हिस्सा लिया .बच्चो के हाथों में पौधारोपण को लेकर जागरुकता भरे बैनर और फ्लेक्ट लिए हुए थे. उन्होंने कहा कि वह बच्चों के माध्यम से समाज को यह संदेश देना चाहते हैं कि पर्यावरण संरक्षण कितना जरूरी है और आज एक जागरूकता रैली निकाली गई और उसके उपरांत स्टेडियम में दो पौधे भी लगाए गए,जिनके संगरक्षण की शपथ ली गयी. इस अवसर पर विद्यालय के तमाम शिक्षक मौजूद थे.

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ

 रेड लाइट एरिया लच्छीपुर में अय्याशी पड़ी भारी, मारपीट कर रुपये छीनने का आरोप
 रानीगंज: शिशु बागान मोड़ के पास बड़ी चोरी, घर की छत पर थी मालकिन और नीचे से 35 लाख के जेवर पार
 जामुड़िया में ईडी का बड़ा धमाका: रानीगंज के हार्डवेयर व्यवसायी राजेश बंसल के घर छापेमारी, नोट गिनने की मशीन मंगवाई गई
 पश्चिम बंग प्रादेशिक मारवाड़ी सम्मेलन की महासभा को लेकर उठा विवाद: आरोपों-प्रत्यारोपों का दौर
 रानीगंज में किन्नरों का प्रदर्शन कर सड़क अवरोध किया, एक व्यक्ति पर मारपीट और छीनाझपटी का आरोप
 रानीगंज के व्यापारी युवक के अपहरण का ड्रामा, पति स्वयं भाग गया था घर से
 रानीगंज के "मिट्टी के लाल" गोपाल आचार्य ने निर्दलीय प्रत्याशी के रूप में भरा पर्चा
 रानीगंज में भाजपा का बड़ा दांव: अधिवक्ता पार्थ घोष हुए चुनावी रण में भाजपा के उम्मीदवार
रानीगंज का चुनावी रण: राहुल घोष की हुमायूं कबीर की आम जनता उन्नयन पार्टी एंट्री से क्या बिगड़ेगा दिग्गजों का समीकरण?
 रानीगंज के बड़े चावल निर्यातक अजय कयाल के ठिकानों पर ED का छापा, भारी सुरक्षा बल तैनात