कोल इंडिया के चेयरमैन पी एम प्रसाद नारायणकुड़ी हाई वाल माइनिंग प्रोजेक्ट में निरीक्षण के लिए पंहुचे-चोरी रोकने के लिए और सुरक्षा की व्यवस्था किये जायेंगे







रानीगंज-कोल इंडिया के चेयरमैन पी एम प्रसाद आज नारायणकुड़ी हाई वाल माइनिंग प्रोजेक्ट में निरीक्षण के लिए पंहुचे। इस मौके पर उन्होंने यहां पर माइनिंग से जुड़े सभी पहलुओं को बारीकी से देखा।  इसके उपरांत जब मौके पर मौजूद पत्रकारों ने उनसे पूछा कि क्या यहां पर चल रहे कार्य की गति से वह संतुष्ट हैं तो उन्होंने कहा कि यहां पर काफी अच्छे से काम चल रहा है। उन्होंने कहा कि नारायणकुडी में अगला पैच बनेगा उसपर पिछले एक साल से काम चल रहा है। उन्होंने यह स्वीकार किया कि काम के गति लाने की जरूरत है। उनसे इस खदान में लगातार हो रहे हादसों को लेकर सवाल किया गया तो उन्होंने कहा कि यह एक रिस्ट्रिक्टेड एरिया है। यहां वैसे भी बाहर के किसी व्यक्ति को आने को अनुमति नहीं है ऐसे में अगर कोई आ जाता है तो उसके खिलाफ कार्रवाई को जाएगी

इस मौके पर उनके साथ उनके साथ कोल इंडिया लिमिटेड के निदेशक (तकनीकी) श्री बी. वीरा रेड्डी व ईसीएल के निदेशक (तकनीकी) श्री नीलाद्रि राय भी मौजूद रहे.

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ

 रेड लाइट एरिया लच्छीपुर में अय्याशी पड़ी भारी, मारपीट कर रुपये छीनने का आरोप
 रानीगंज: शिशु बागान मोड़ के पास बड़ी चोरी, घर की छत पर थी मालकिन और नीचे से 35 लाख के जेवर पार
 जामुड़िया में ईडी का बड़ा धमाका: रानीगंज के हार्डवेयर व्यवसायी राजेश बंसल के घर छापेमारी, नोट गिनने की मशीन मंगवाई गई
 पश्चिम बंग प्रादेशिक मारवाड़ी सम्मेलन की महासभा को लेकर उठा विवाद: आरोपों-प्रत्यारोपों का दौर
 रानीगंज में किन्नरों का प्रदर्शन कर सड़क अवरोध किया, एक व्यक्ति पर मारपीट और छीनाझपटी का आरोप
 रानीगंज के व्यापारी युवक के अपहरण का ड्रामा, पति स्वयं भाग गया था घर से
 रानीगंज के "मिट्टी के लाल" गोपाल आचार्य ने निर्दलीय प्रत्याशी के रूप में भरा पर्चा
 रानीगंज में भाजपा का बड़ा दांव: अधिवक्ता पार्थ घोष हुए चुनावी रण में भाजपा के उम्मीदवार
रानीगंज का चुनावी रण: राहुल घोष की हुमायूं कबीर की आम जनता उन्नयन पार्टी एंट्री से क्या बिगड़ेगा दिग्गजों का समीकरण?
 रानीगंज के बड़े चावल निर्यातक अजय कयाल के ठिकानों पर ED का छापा, भारी सुरक्षा बल तैनात