कोलकाता के एक्रोपोलिस मॉल में लगी आग में कोई हताहत नही, मंत्री ने मौके पर पहुंचकर स्थिति का लिया जायजा




 कोलकाता - कोलकाता के एक्रोपोलिस मॉल में लगी भयावह आग को बुझा दिया गया है। अग्निशमन और आपातकालीन सेवा मंत्री सुजीत बोस ने कहा कि दमकल कर्मियों ने आग पर काबू पा लिया है और वे अब भी काम कर रहे हैं क्योंकि आग को ठंडा करने की प्रक्रिया चल रही है। उन्होंने कहा कि फोरेंसिक जांच के बाद आग लगने के कारणों का पता लगाया जा सकेगा। उन्होंने यह भी कहा कि अधिकारी इस बात की भी जांच करेंगे की रेस्तरां  का मालिक ने सुरक्षा नियमों का पालन किया था या नहीं। 

दूसरी तरफ अग्निशमन विभाग के निदेशक अभिजीत पांडे ने भी कहा कि इस अग्निकांड में कोई भी व्यक्ति हताहत नहीं हुआ है सभी को सुरक्षित माल से निकाल लिया गया है. उन्होंने बताया कि आग माल के थर्ड फ्लोर में एक किताब की दुकान में लगी और फिर फूड कोर्ट को अपनी चपेट में ले लिय। लेकिन अच्छी बात है कि आग  पर काबू पा लिया गया है और कोई भी व्यक्ति हताहत नहीं हुआ है।  उन्होंने बताया की आग को बुझाने के लिए 15 गाड़ियां मौजूद थी।  

आपको बता दें कि कोलकाता के रूबी मोड़ के पास कस्बा इलाके में स्थित बहुमंजिला एक्रोपोलिस मॉल में शुक्रवार दोपहर में भीषण आग लगने से अफरातफरी मच गई।  आग की भयावहता को देखते हुए 15 दमकल की गाड़ियां और  दो हाइड्रोलिक लैडर को भी मंगाया गया था।  बताया गया कि कि बिल्डिंग में एक रेस्तरां है जहां पहले आग लगी और फैल गई।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ

 रानीगंज: शिशु बागान मोड़ के पास बड़ी चोरी, घर की छत पर थी मालकिन और नीचे से 35 लाख के जेवर पार
 रातोंरात गायब हुई राहुल सांकृत्यायन की प्रतिमा, रानीगंज में सियासी घमासान तेज
 जामुड़िया में ईडी का बड़ा धमाका: रानीगंज के हार्डवेयर व्यवसायी राजेश बंसल के घर छापेमारी, नोट गिनने की मशीन मंगवाई गई
 रानीगंज के "मिट्टी के लाल" गोपाल आचार्य ने निर्दलीय प्रत्याशी के रूप में भरा पर्चा
 रेड लाइट एरिया लच्छीपुर में अय्याशी पड़ी भारी, मारपीट कर रुपये छीनने का आरोप
 रानीगंज के व्यापारी युवक के अपहरण का ड्रामा, पति स्वयं भाग गया था घर से
 रानीगंज के प्रसिद्ध 'शंभू कचौड़ी वाले' की सड़क हादसे में मौत, इलाके में शोक की लहर
 चार्टेड एकॉउंटेंट अजय कुमार बगड़िया के नेतृत्व में आध्यात्मिक एवं स्ट्रेस मैनेजमेंट यात्रा का आयोजन
 रानीगंज मंडल-1 भाजपा समिति भंग, दो नेता पदमुक्त; कोर कमेटी गठित
 पश्चिम बंग प्रादेशिक मारवाड़ी सम्मेलन की महासभा को लेकर उठा विवाद: आरोपों-प्रत्यारोपों का दौर