रानीगंज की ट्रैफिक व्यवस्था को लेकर रानीगंज बोरो कार्यालय में की गई बैठक




रानीगंज- रानीगंज की लचर ट्रैफिक व्यवस्था एवं जाम मुक्त करने की दिशा में सोमवार को आसनसोल नगर निगम के रानीगंज स्थित बोरो दो कार्यालय में एक महत्वपूर्ण बैठक हुई .बोरो दो चेयरमैन मुजम्मिल शहजादा की अध्यक्षता में आयोजित इस बैठक में ,बोरो दो के अस्सिटेंट इंजीनियर कौशिक सेनगुप्ता, पार्षद रूपेश यादव ,अख्तरी खातून ,ज्योति सिंह ,शक्ति रूईदास, रानीगंज ट्रैफिक ओसी चित्ततोष मंडल, रानीगंज चैंबर ऑफ़ कॉमर्स के सलाहकार राजेन्द्र प्रसाद खैतान, अध्यक्ष रोहित खेतान, मनोज केसरी, रानीगंज ज्वैलरी एसोसिएशन के अध्यक्ष बलराम राय ,क्लॉथ मर्चेंट एसोसिएशन की तरफ से प्रदीप गोयल, सलिल सिन्हा, रानीगंज थाने के अधिकारी परवेज आलम आदि उपस्थित थे. इस बैठक के दौरान रानीगंज की विभिन्न समस्याओं को लेकर बातचीत हुई ,इनमें सबसे बड़ी समस्या ट्रैफिक की समस्या है और फुटपाथों पर जिस तरह से अवैध अधिकरण कर लिया गया है उसके बारे में भी विभिन्न व्यापारी संगठनों के प्रतिनिधियों ने प्रशासन के सामने अपनी परेशानी पेश की. रास्तों पर डिवाइडर बनाने की मांग की गई. रानीगंज केएनएसबी रोड मैन नवनिर्मित श्याम मंदिर के करण लगने वाली जाम की स्थिति से उबरने के लिए यह निर्णय लिया गया जल्दी ही बोरो दो कार्यालय के बोरो चैयरमेन के नेतृत्व में श्याम मंदिर के पदाधिकारी को लेकर एक बैठक की जाएगी ताकि वहां पर वाहनों का आवागमन सुचारू रूप से हो और पार्किंग की वैकल्पिक व्यवस्था देखी जाए . इसके साथ ही कई स्थानों पर सार्वजनिक शौचालय बनाने की भी मांग रखी गई और वृक्षारोपण पर भी बल देने की बात में कही गई. इसके अलावा रानीगंज में पार्किंग की समस्या को दूर करने की भी मांग की गई. इस बैठक के दौरान रानीगंज में बढ़ते नशे के कारोबार पर भी चिंता जताई गई और इस पर लगाम लगाने की अपील की गई. इस संदर्भ में मुजम्मिल शहजादा ने कहा कि आज की बैठक में जो भी बातें कही गई .उन सब की जानकारी वह मेयर विधान उपाध्याय और रानीगंज के विधायक तापस बनर्जी को देंगे और इन समस्याओं के समाधान का प्रयास करेंगे. उन्होंने कहा कि बहुत जल्द शहर में विभिन्न इलाकों का दौरा किया जाएगा और जिनके द्वारा फुटपाथ पर अतिक्रमण किया गया है. उनको समझाया जाएगा ताकि दुकानों के सामने वह इस तरह से अतिक्रमण न करें और इस समस्या का भी समाधान निकालने की कोशिश की जाएगी.

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ

 रानीगंज: शिशु बागान मोड़ के पास बड़ी चोरी, घर की छत पर थी मालकिन और नीचे से 35 लाख के जेवर पार
 रातोंरात गायब हुई राहुल सांकृत्यायन की प्रतिमा, रानीगंज में सियासी घमासान तेज
 जामुड़िया में ईडी का बड़ा धमाका: रानीगंज के हार्डवेयर व्यवसायी राजेश बंसल के घर छापेमारी, नोट गिनने की मशीन मंगवाई गई
 रानीगंज के "मिट्टी के लाल" गोपाल आचार्य ने निर्दलीय प्रत्याशी के रूप में भरा पर्चा
 रेड लाइट एरिया लच्छीपुर में अय्याशी पड़ी भारी, मारपीट कर रुपये छीनने का आरोप
 रानीगंज के व्यापारी युवक के अपहरण का ड्रामा, पति स्वयं भाग गया था घर से
 रानीगंज के प्रसिद्ध 'शंभू कचौड़ी वाले' की सड़क हादसे में मौत, इलाके में शोक की लहर
 चार्टेड एकॉउंटेंट अजय कुमार बगड़िया के नेतृत्व में आध्यात्मिक एवं स्ट्रेस मैनेजमेंट यात्रा का आयोजन
 रानीगंज मंडल-1 भाजपा समिति भंग, दो नेता पदमुक्त; कोर कमेटी गठित
 पश्चिम बंग प्रादेशिक मारवाड़ी सम्मेलन की महासभा को लेकर उठा विवाद: आरोपों-प्रत्यारोपों का दौर