तृणमूल कांग्रेस द्वारा 21 जुलाई को कोलकाता में होने वाले शहीद सभा को सफल बनाने के लिए की गई बैठक


 जामुड़िया:जामुड़िया ब्लॉक दो तृणमूल कांग्रेस की ओर से न्यू केंदा मोड़ स्तिथ ब्लॉक कार्यालय में बुधवार को बैठक का आयोजन किया गया.आगामी 21 जुलाई को कोलकाता में आयोजित होने वाले शहीद सभा को सफल बनाने के लिए बैठक का आयोजन किया गया.इस दौरान जामुड़िया के विधायक हरेराम सिंह ने कहा की हर साल की तरह इस साल भी आगामी 21 जुलाई को कोलकाता में शहिद सभा का आयोजन किया जाएगा. सभा में ज्यादा से ज्यादा लोगों को सम्मिलित होने के लिए तृणमूल कार्यकर्ताओं को प्रचार अभियान चलाना होगा.उन्होंने कहा की शहिद हुए तृणमूल कांग्रेस कार्यकर्ताओं को श्रद्धांजलि देने के लिए प्रति वर्ष तृणमूल सुप्रीमो ममता बनर्जी द्वारा 21 जुलाई को शहिद सभा का आयोजन किया जाता है.बैठक के दौरान तृणमूल कांग्रेस के जामुड़िया ब्लॉक दो अध्यक्ष सिद्धार्थ राना,महिला समिति के ब्लॉक दो सभापति पुतुल बनर्जी,अंचल सभापति बीजू बनर्जी,महेश पासवान, उदिप सिंह,संदीप सिन्हा,जगन्नाथ सेठ आदि प्रमुख रूप से मौजूद थे.

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ

 रेड लाइट एरिया लच्छीपुर में अय्याशी पड़ी भारी, मारपीट कर रुपये छीनने का आरोप
 रानीगंज: शिशु बागान मोड़ के पास बड़ी चोरी, घर की छत पर थी मालकिन और नीचे से 35 लाख के जेवर पार
 जामुड़िया में ईडी का बड़ा धमाका: रानीगंज के हार्डवेयर व्यवसायी राजेश बंसल के घर छापेमारी, नोट गिनने की मशीन मंगवाई गई
 पश्चिम बंग प्रादेशिक मारवाड़ी सम्मेलन की महासभा को लेकर उठा विवाद: आरोपों-प्रत्यारोपों का दौर
 रानीगंज में किन्नरों का प्रदर्शन कर सड़क अवरोध किया, एक व्यक्ति पर मारपीट और छीनाझपटी का आरोप
 रानीगंज के व्यापारी युवक के अपहरण का ड्रामा, पति स्वयं भाग गया था घर से
 रानीगंज के "मिट्टी के लाल" गोपाल आचार्य ने निर्दलीय प्रत्याशी के रूप में भरा पर्चा
 रानीगंज में भाजपा का बड़ा दांव: अधिवक्ता पार्थ घोष हुए चुनावी रण में भाजपा के उम्मीदवार
रानीगंज का चुनावी रण: राहुल घोष की हुमायूं कबीर की आम जनता उन्नयन पार्टी एंट्री से क्या बिगड़ेगा दिग्गजों का समीकरण?
 रानीगंज के बड़े चावल निर्यातक अजय कयाल के ठिकानों पर ED का छापा, भारी सुरक्षा बल तैनात