मुख्यमंत्री द्वारा संतों पर की गई कटु टिप्पणी को लेकर विश्व हिंदू परिषद के सदस्यो द्वारा नेताजी सुभाष बोस के प्रतिमा के समक्ष धरना दिया गया.





रानीगंज-कुछ दिन पहले प्रदेश की मुख्यमंत्री द्वारा एक चुनावी सभा में संतों पर की गई कटु टिप्पणी को लेकर विश्व हिंदू परिषद की ओर से प्रदेश भर में विरोध आंदोलन चलाया जा रहा है. विश्व हिंदू परिषद की रानीगंज शाखा के सदस्यों ने भी रानीगंज क्षेत्र में हिंदू समाज एवं संतों के अपमान के विरोध में रानीगंज में राष्ट्रीय राजमार्ग 60 के किनारे स्थित नेताजी सुभाष बोस के प्रतिमा के समक्ष धरना दिया. शुक्रवार की दोपहर उन्होंने रानीगंज के श्री सीतारामजी मंदिर परिसर से रैली निकाली और नेताजी की प्रतिमा के सामने विरोध सभा की. इस अवसर पर स्थानीय नेता मनोज सराफ एवं शुभम राउत ने अपने भाषण में राज्य की मुख्यमंत्री और तृणमूल सुप्रीमो का विरोध किया और राज्य में अलग-अलग समय पर संतों पर हो रहे हमलों का जिक्र किया. साथ ही उन्होंने मांग की कि मुख्यमंत्री को इस अपमान के लिए सबके सामने माफी मांगनी चाहिए. उन्होंने कहा कि अगर यह मांग पूरी नहीं हुई तो वे भविष्य में बड़े आंदोलन करेंगे, और उनका यह भी दावा है कि इस आंदोलन की आंधी सिर्फ पश्चिम बंगाल में ही नहीं, बल्कि पूरे भारत में चलेगी.इस अवसर पर पश्चिम बर्दवान जिले के प्रमुख मनोज सराफ, जिला सचिव तेज प्रताप सिंह, रानीगंज शाखा के सचिव मनीष शर्मा, सह-सचिव शुभम राउत सहित अन्य सदस्यों ने विरोध प्रदर्शन में शिरकत की.

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ

 रेड लाइट एरिया लच्छीपुर में अय्याशी पड़ी भारी, मारपीट कर रुपये छीनने का आरोप
 रानीगंज: शिशु बागान मोड़ के पास बड़ी चोरी, घर की छत पर थी मालकिन और नीचे से 35 लाख के जेवर पार
 जामुड़िया में ईडी का बड़ा धमाका: रानीगंज के हार्डवेयर व्यवसायी राजेश बंसल के घर छापेमारी, नोट गिनने की मशीन मंगवाई गई
 पश्चिम बंग प्रादेशिक मारवाड़ी सम्मेलन की महासभा को लेकर उठा विवाद: आरोपों-प्रत्यारोपों का दौर
 रानीगंज में किन्नरों का प्रदर्शन कर सड़क अवरोध किया, एक व्यक्ति पर मारपीट और छीनाझपटी का आरोप
 रानीगंज के व्यापारी युवक के अपहरण का ड्रामा, पति स्वयं भाग गया था घर से
 रानीगंज के "मिट्टी के लाल" गोपाल आचार्य ने निर्दलीय प्रत्याशी के रूप में भरा पर्चा
 रानीगंज में भाजपा का बड़ा दांव: अधिवक्ता पार्थ घोष हुए चुनावी रण में भाजपा के उम्मीदवार
रानीगंज का चुनावी रण: राहुल घोष की हुमायूं कबीर की आम जनता उन्नयन पार्टी एंट्री से क्या बिगड़ेगा दिग्गजों का समीकरण?
 रानीगंज के बड़े चावल निर्यातक अजय कयाल के ठिकानों पर ED का छापा, भारी सुरक्षा बल तैनात